---Advertisement---

Kantara A Legend Chapter-1: फर्स्ट लुक को देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, पहले से खौफनाक लुक में ‘कांतारा’ की वापसी

Kantara A Legend Chapter-1: 'कांतारा ए लीजेंड चैप्टर 1' के फर्स्ट लुक को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि यह पहले से और भी खौफनाक है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और एक बार फिर ऋषभ शेट्टी चर्चा में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 27, 2023 1:03 अपराह्न

Kantara A Legend Chapter-1
Follow Us
---Advertisement---

Kantara A Legend Chapter-1: लो जी इंतजार खत्म हो गया और साल 2022 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म कांतारा के दूसरे पार्ट के लिए इंतजार कर रहे लोगों को तोहफा मिल गया है। कांतारा चैप्टर वन के फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया गया और इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह बात सच है कि कांतारा ने 2022 में सबसे मोटी कमाई की थी और इसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब इस फर्स्ट लुक को देखने के बाद लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है और फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है फर्स्ट लुक में खास।

वीडियो में क्या है खास

1 मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो को देखने आप खौफ में आ जाएंगे और कहने में दो राय नहीं है कि यह वाकई काफी एक्साइटिंग है। वीडियो किसी की रूह को कंपा देने के लिए काफी है। पहले से और भी खौफनाक बनकर कांतारा की वापसी हुई है और यह वाकई काफी धांसू है। इस वीडियो में आवाज आ रही है कि “लाइट में सब कुछ दिखता है लेकिन यह सिर्फ प्रकाश नहीं है या दृश्य है। वह प्रकाश जिसमें पास्ट ओर फ्यूचर प्रकाशित होने वाला है। क्या आपको दिख रहा है।” वीडियो वाकई काफी खौफनाक है और इसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

7 भाषाओं में रिलीज होगी कांतारा

जहां तक कांतारा चैप्टर 1 की बात करें तो यह हिंदी, तेलुगू तमिल, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश में रिलीज होने वाली है। यहां पहले की कहानी को ही आगे बढ़ाई जाएगी। यह फिल्म 7 अलग-अलग भाषा में रिलीज होने वाली है। वहीं यह लिखा गया है कि परमात्मा की भूमि में कदम रखे। सात भाषाओं में कांतारा चैप्टर 1 फर्स्ट लुक और कांतारा वन टीजर प्रस्तुत है। इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा है और निर्देशित भी किया है। लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026