---Advertisement---

Kapil Sharma Birthday: क्या सुनील ग्रोवर के साथ रियूनियन से नई उचाईयां छू पाएंगे कपिल! अब फिर से चमकेगी किस्मत

Kapil Sharma Birthday: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज यानी 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि कपिल शर्मा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचना वाकई काफी मुश्किल रहा। उन्होंने कभी स्टारडम देखा तो कभी वह अर्श से फर्श पर आ गए। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2024 12:18 अपराह्न

Kapil Sharma Birthday
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma Birthday: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज यानी 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि कपिल शर्मा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचना वाकई काफी मुश्किल रहा। उन्होंने कभी स्टारडम देखा तो कभी वह अर्श से फर्श पर आ गए। हर बार उन्होंने खुद को संभाला और फिर अपनी इंडस्ट्री में कुछ ऐसा कर गए जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। सुनील ग्रोवर के साथ उनकी दोस्ती फिर दुश्मनी और एक बार फिर यूनियन से क्या कपिल शर्मा नई ऊंचाइयां छु पाएंगे इस बात की चर्चा जोरों पर है।

द कपिल शर्मा शो से चमके थे कपिल

दरअसल कपिल शर्मा ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ जैसे शो से इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की और ‘द कपिल शर्मा शो’ तक पहुंचे। इस शो से उन्हें एक अच्छी पापुलैरिटी मिली और इसके साथ ही वह बन गए टीवी के सबसे हाईएस्ट पैड स्टार। इस शो में हर सितारे अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आते थे और कपिल खूब चर्चा में रहे।

विवादों और डिप्रेशन से जूझ रहे थे कपिल

इस कॉमेडियन को अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि उन्हें कई विवादों का भी सामना करना पड़ा। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट में टैग करने के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। गर्भवती महिला पर कमेंट करने से लेकर सुनील संग लड़ाई उनके स्टारडम को प्रभावित करने लगी। उनके शो की टीआरपी भी गिरने लगी। एक समय पर ऐसा आया जब कपिल शर्मा खुद डिप्रेशन में चले गए। उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया कि एक समय पर वह नशे के आदी हो चुके थे और सुसाइड करने की भी सोच ली थी।

क्या गुत्थी के फैंस शो को करेंगे पसंद

एक इवेंट में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की फ्लाइट में बहस हो गई थी। कहा जाता है कि दोनों की हाथापाई भी हुई थी और ऐसे में सुनील ग्रोवर ने शो को छोड़ दिया था। वहीं सुनील जब एक बार फिर शो में वापस आ चुके हैं तो लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्या गुत्थी के फैंस एक बार फिर कपिल के शो से जुड़ेंगे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को उतना प्यार मिलेगा जितना गुत्थी के समय में मिला करता था।

क्या कपिल को मिल पाएगा फायदा

दरअसल कपिल शर्मा के शो में गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर अहम किरदार में नजर आ रहे थे। दोनों की जुगलबंदी और जोड़ी को लोगों से खूब प्यार मिल रहा था। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ से नेटफ्लिक्स पर वापस तो आ रहे हैं लेकिन इतने लंबे समय के अंतराल में वह भी कुछ खास कामयाबी नहीं हासिल कर सके। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने से लेकर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने तक उन्होंने कोशिशें तो बहुत की लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। ऐसे में कपिल के साथ तड़का लगाने आए सुनील के लिए यह अच्छा मौका है। वहीं जब सुनील की कपिल के शो में एंट्री हुई है तो फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि एक बार फिर कपिल शर्मा नई ऊंचाइयां भरेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026