---Advertisement---

सुनील ग्रोवर संग लड़ाई को लेकर Kapil Sharma ने तोड़ी चुप्पी, ‘ज्विगाटो’ रिलीज से पहले किया बड़ा खुलासा

Kapil Sharma: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में सुनील ग्रोवर संग अपनी लड़ाई के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह शॉर्ट टेम्पर की वजह से परेशान थे लेकिन अब उन्होंने खुद पर कंट्रोल करना सीख लिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2023 3:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म ‘ज्विगाटो’ में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। कॉमेडी किंग की फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर चर्चा में है कि आखिर क्यों सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई हुई थी। आए दिन दोनों के बीच की गहमागहमी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बीच कपिल शर्मा ने इस लड़ाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि आखिर क्यों दोनों की हुई थी भिड़ंत। कॉमेडियन ने इस दौरान अपनी गलती मानकर फैंस से कुछ अनसुनी बातें शेयर की है।

गुस्से पर काबू कर चुके हैं कपिल

एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने कहा कि “मैं कभी भी किसी के साथ इनसिक्योर नहीं फील किया। मैं जिसे अपना मानता हूं उसके लिए भरसक कोशिश करता हूं। मैं उनके हित के लिए काम करता हूं। मैं जानता हूं कि मैं गुस्सैल स्वभाव का था और मैंने खुद को काफी बदला है। लोगों का मानना है कि मेरे कई दुश्मन हैं लेकिन मैं किसी को दुश्मन नहीं मानता हूं क्योंकि मैं अकेला हूं।” कॉमेडियन ने आगे कहा कि “आप चाहे तो मुझे घमंडी कह सकते हैं। सुनील के साथ मेरी लड़ाई हुई थी और उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं।”

ये भी पढ़ें: पार्टी में बेबी बंप को बार-बार छुने पर ट्रोल हुईं Gauhar Khan, यूजर्स बोले- ‘ये बात इतना एक्सपोज करने की भी नहीं है’

इस वजह से हुई थी लड़ाई

कपिल शर्मा ने कहा कि “शॉर्ट टेम्पर की वजह से मेरी सुनील से लड़ाई हुई थी।” बता दें कि 2018 में यह खबर आई थी कि कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई हो गयी है। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की लड़ाई फ्लाइट में हुई थी। यह लड़ाई इस हद तक बढ़ा कि कपिल ने सुनील पर हाथ उठा लिया था। वहीं, बाद में सुनील कपिल शर्मा शो को छोड़ दिए। फैंस को दोनों की जुगलबंदी काफी पसंद है और खूब प्यार लुटाते हैं।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026