---Advertisement---

क्या विवाद से बचने के लिए Kapil Sharma ‘द केरल स्टोरी’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को करते हैं इग्नोर? द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर शुरू हुई कंट्रोवर्सी

Kapil Sharma: द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर आखिर यूजर ने क्यों ट्रोलिंग शुरू कर दी है और किस वजह से सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर, द केरल स्टोरी और धुरंधर का नाम क्यों सामने आया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2026 1:54 अपराह्न

Kapil Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: कॉमेडी की दुनिया के सरताज द ग्रेट इंडियन कपिल शो से पहले भी कई कॉमेडी शो से घर-घर में एक पॉपुलर नाम बन चुके हैं। कपिल शर्मा को लेकर कॉमेडी लवर्स किस कदर दीवाने हैं दुनिया जानती है लेकिन इस सबके बीच द ग्रेट इंडियन कपल शो 4 खत्म होने के बाद एक कंट्रोवर्सी की शुरुआत हुई है। जहां लोगों द्वारा कहा गया कि क्या कपिल शर्मा द केरल स्टोरी, धुरंधर जैसी पॉपुलर और विवादित फिल्मों से बचने के लिए उनके स्टार्स को शो में नहीं बुलाते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में बात करते हुए यूजर ने क्या कहा है।

कपिल शर्मा के शो में क्या संवेदनशील फिल्म को नहीं मिलती जगह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ADULTGRAM | (@_adultgram_)

दरअसल इंस्टाग्राम चैनल से इसे लेकर सवाल उठाया गया और इसके साथ ही कहा गया कि कपिल शर्मा अलग-अलग फिल्मों की टीमों को बुलाते हैं और उनका प्रचार करते हैं। ऐसा क्यों लगता है कि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स, केरल स्टोरी और कुछ दूसरी विवादित और चर्चा में रही फिल्मों की कास्ट को अपने शो में बुलाना छोड़ दिया है या उनसे किनारा कर लिया है। शायद इसकी वजह फिल्म के कंटेंट की संवेदनशीलता हो लोगों की राय हो या फिर चुनिंदा फिल्मों का ही प्रचार करना हो। इस बात ने दर्शकों के बीच एक बहस छेड़ दी है।

Kapil Sharma को ट्रोल कर रहे लोगों ने क्या कहा

जहां कुछ लोगों का कहना है कि कपिल शर्मा की यह सोची समझी रणनीति और रचनात्मक फैसला है वजह चाहे जो भी हो सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चा लगातार जारी है। वहीं कुछ लोग इसे पक्षपात भी कह रहे हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद लोग कपिल शर्मा को ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने कहा सलमान खान का चमचा है यह इसका भी वही हाल होगा तो एक ने कहा सलमान से फंडिंग रुक जाएगी। एक यूजर ने कहा यह है असली प्रोपेगेंडा। कश्मीर फाइल्स, द केरल स्टोरी 1-2, द बंगाल फाइल्स, छावा धुरंधर 1 और 2 के लिए कपिल शो प्रमोशन नहीं हुआ जिसकी वजह से लोगों ने यह सवाल उठाए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026