---Advertisement---

Kapil Sharma की अपकमिंग फिल्म को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं के साथ आएंगे नजर

Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि ‘द कपिल शर्मा’ शो से उन्होंने अपनी एक खास छवि बनाई है और उन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि अगर फिल्मी करियर की बात करें तो वह फ्लॉप साबित हुई है। अब तक कपिल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2023 12:17 अपराह्न

Tabbu kapil sharma
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि ‘द कपिल शर्मा’ शो से उन्होंने अपनी एक खास छवि बनाई है और उन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि अगर फिल्मी करियर की बात करें तो वह फ्लॉप साबित हुई है। अब तक कपिल की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है। हाल ही में ज्विगाटो फिल्म में नजर आए कपिल को लोगों ने पसंद नहीं किया था। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है की इस बार कॉमेडियन बॉलीवुड की दो हसीनाओं के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। निश्चित तौर पर यह खबर फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

कपिल शर्मा के लिए तब्बू ने लिखा पोस्ट

कपिल शर्मा के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए तब्बू ने लिखा, “आप आए बाहर आई। मेरे दिल के कोने से #TheCrew का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। आपके शो में होने से लेकर आपको मेरे सह-अभिनेता के रूप में होने तक, यह हमेशा एक खुशी और खुशी की बात रही है !!” वहीं तब्बू के इस प्यारे प्यारे पोस्ट पर कपिल शर्मा ने लिखा, “आपके साथ स्क्रीन साझा करना सम्मान की बात है मैम, मुझे इतना सहज बनाने के लिए धन्यवाद और सभी प्यार के लिए हमेशा एक फैन।”

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

‘द क्रू’ में नजर आएंगे ये स्टार्स

मिली जानकारी के मुताबिक तब्बू और करीना कपूर ‘द क्रू’ में खास अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कपिल की एक अहम भूमिका है ऐसे में दो राय नहीं है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल कर सकती है। अगर इस फिल्म के और स्टार की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में तब्बू, करीना, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म में कपिल शर्मा को देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।

क्या कमाल दिखाएंगे कपिल

हाल ही में तब्बू ने इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म की पहली शूटिंग खत्म हो गई है। वहीं अब कपिल को लेकर जब यह खबर सामने आ रही है तो फैंस काफी खुश हैं। अब देखना होगा कि क्या ज्विगाटो जैसी फिल्म से फैंस के दिलों पर जादू नहीं चला सकने वाले कपिल ‘द क्रू’ में क्या कमाल दिखा पाते हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026