---Advertisement---

अब Kapil Sharma दुबई में मचाएंगे धमाल, विदेशी धरती पर इस दिन करने जा रहे ऐसी कॉमेडी से बड़ा हंगामा

Kapil Sharma: अपने कॉमेडी शो से लोगों को इंप्रेस करने में कपिल कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अपने कॉमेडी शो के बाद कपिल शर्मा दुबई पहुंच चुके हैं और इस दौरान कपिल ही नहीं बल्कि उनकी टीम भी मौजूद है जिसके साथ वे काफी मस्ती कर रहे हैं। कपिल शर्मा अपने अंदाज से लोगों को कायल कर रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कपिल का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद है और वह लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2023 12:06 अपराह्न

Kapil Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का कोई जवाब नहीं है वह अपने कॉमेडी के हुनर से लोगों को गुदगुदाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उनका शो ‘कॉमेडी विद कपिल’ ऑफएयर हो चुका है और ऐसे में कॉमेडियन अपने अंदाज से विदेशी धरती पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा ने खुद एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दुबई में किसी लाइव इवेंट को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि विदेशी धरती पर कपिल के इस शो का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

वीडियो में धमाका मचाते दिखे कपिल

इस लाइव इवेंट को लेकर पिछले लंबे समय से लोगों के बीच बज था कि दुबई में कपिल का शो जबरदस्त होने वाला है। वहीं इवेंट से एक वीडियो कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखने के बाद शायद आप इस इवेंट के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल अपने अलग-अलग अंदाज से लोगों को हंसा रहे हैं। इस दौरान उनकी मां भी मौजूद है। वीडियो में वह अपने स्टेज परफॉर्मेंस से लोगों को खूब इंप्रेस कर रहे हैं और वहां मौजूद दर्शक हंसने को मजबूर हो रहे हैं।

इस दिन कपिल के इवेंट का आयोजन

जहां तक इस इवेंट की बात करें तो यह नवीन ऋषि का इवेंट है जो 24 सितंबर 2023 को दुबई में आयोजित की जाएगी। इस इवेंट में कपिल अपने अलग-अलग अंदाज से लोगों को कायल करते हुए नजर आएंगे। वहीं इस वीडियो के जरिए टिकट बुकिंग से लेकर बाकी जानकारी भी दी गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “अब दुबई में रॉक करने का समय आ गया है।” वहीं भीड़ के बीच कपिल लोगों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। विदेशी धरती पर कपिल का जलवा देखने लायक है। वीडियो में वह ढोल बजाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026