---Advertisement---

Karan Arjun: Shah Rukh Khan-Salman Khan संग विवाद के बीच ये क्या बोल गए Hrithik Roshan! कहा- ‘कुछ बदले ऐसे होते…’

Karan Arjun: शाहरुख और सलमान खान की फिल्म में आखिर किस रोल में नजर आने वाले हैं ऋतिक रोशन, 30 साल पहले रिलीज हुई फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार लेकिन इस सब के बीच ऋतिक ने किया मजेदार खुलासा, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 13, 2024 12:47 अपराह्न

Karan Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Karan Arjun: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की जोड़ी बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म करण अर्जुन (Karan Arjun) की जो बहुत जल्द एक बार फिर रिलीज होने वाली है। हालांकि इस सबके बीच ऋतिक रोशन चर्चा में आ गए हैं। करण अर्जुन फिल्म को लेकर वह अपनी दिल की बात फैंस को बताते दिखे और 30 साल पहले हुई एक घटना के बारे में खुलासा करते दिखे। शाहरुख खान और सलमान खान के साथ विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले ऋतिक रोशन क्यों खुद सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं।

Karan Arjun Trailer के लिए Hrithik Roshan ने दी आवाज

22 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली फिल्म करण अर्जुन के न्यू ट्रेलर को को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने एक मजेदार खुलासा किया। दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेलर में बैकग्राउंड आवाज खुद ऋतिक ने दी है। इस दौरान वह कहते हैं कि “कुछ बंधन ऐसे होते हैं जिनके लिए एक जन्म पुरा नहीं होता, कुछ बदले ऐसे होते हैं जिनके लिए एक जन्म पूरा नहीं होता, कुछ कहानी ऐसी होती है जिनके लिए एक जन्म पूरा नहीं होता और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए एक जन्म पूरा नहीं होता।”

Karan Arjun को लेकर 30 साल पहले के घटना को याद करते नजर आए Hrithik Roshan

वहीं इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको 30 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म की याद आ जाएगी जो 1995 में आई थी। इसके डायरेक्टर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन थे। फिल्म को लेकर खुमार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। ट्रेलर को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने एक मजेदार खुलासा किया और कहा, “1992 कि वह दोपहर जब हम सभी पिताजी के लिविंग रूम में लेखन के साथ करण अर्जुन की पटकथा पर विचार कर रहे थे। कमरे में एक और लंबी खामोशी

क्या है Hrithik Roshan और Karan Arjun स्टार Salman Khan Shah Rukh Khan की कंट्रोवर्सी

वहीं सलमान खान (Salman Khan) शाहरुख खान के साथ ऋतिक की विवाद की बात करें तो कहा जाता है कि सलमान और ऋतिक के बीच उस समय तनातनी हो गई थी जब एक अवार्ड शो में उन्होंने फिल्म ‘गुजारिश’ को लेकर मजाक उड़ा दिया था। कहा गया कि ऐश्वर्या और ऋतिक को एक साथ देखने के बाद सलमान खान को बुरा लगा और उन्होंने टिप्पणी दे दी।

दूसरी तरफ शाहरुख खान और ऋतिक के बीच भी रिश्ते पर कई दफा सवाल उठाए गए। अफवाहों की माने तो ‘कभी खुशी कभी गम’ के सेट पर शाहरुख और ऋतिक की कभी बात नहीं हुई तो दूसरी तरफ फरहान अख्तर ने ऋतिक को रिप्लेस कर शाहरुख खान को डॉन फिल्म में कास्ट करने की वजह से भी दोनों के बीच दूरियां आ गई। इस सबके बीच ऋतिक करण अर्जुन फिल्म को प्रमोट करते दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026