---Advertisement---

इस बॉलीवुड सुपरस्टार की पत्नी को दिलोजान से चाहते थे Karan Johar, प्रपोज करने के बाद भी नहीं मिला पहला प्यार

Karan Johar: बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्ममेकर की बात करें तो इस लिस्ट में करण जौहर का नाम टॉप पर है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और कहने में दो राय नहीं है कि यहां तक पहुंच पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसे महान फिल्ममेकर आज यानी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Karan Johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्ममेकर की बात करें तो इस लिस्ट में करण जौहर का नाम टॉप पर है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और कहने में दो राय नहीं है कि यहां तक पहुंच पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसे महान फिल्ममेकर आज यानी 25 मई को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि लोग उनकी फिल्मों की बात करते हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी विवादों में रही है। आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि करण ने खुद इस बात को कबूला था कि वह इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस से प्यार करते थे। जी हां, आइए जानते हैं आखिर कौन थी वह हसीना।

खुद किया था करण ने अपने प्यार का खुलासा

करण अपने फैंस और चाहने वालों के लिए आए दिन कुछ ना कुछ मजेदार कहानी लेकर आते हैं। यह बात सच है कि करण ने इंडस्ट्री में एक लंबे करियर के बाद अपनी अलग छाप छोड़ चुके हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी को लेकर आए दिन सवाल खड़े होते हैं। इस सब के बीच क्या कभी अलापने यह सोचा कि आज तक शादी ना करने वाले करण आखिर किसके प्यार में थे। क्या उनका इंडस्ट्री में कोई अफेयर्स रहा। करण ने खुद इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि वह बॉलीवुड की ही एक एक्ट्रेस को बचपन से चाहते थे और उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया था।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

इस हसीना को प्यार करते थे करण

2015 में ट्विंकल खन्ना की पहली बुक के लॉन्च के दिन करण जौहर ने कहा था कि वह बचपन से सिर्फ एक लड़की को चाहते आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का पहला और आखिरी प्यार कोई और नहीं बल्कि ट्विंकल खन्ना रही हैं। उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया था। बचपन में दोनों साथ में एक ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। फिलहाल ट्विंकल बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की पत्नी हैं और शादीशुदा जिन्दगी को एन्जॉय कर रही हैं।

इस फिल्म को रिजेक्ट कर चुकी हैं ट्विंकल

करण जौहर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने ट्विंकल खन्ना को अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में टीना का ऑफर दिया था। एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था जिसके बाद करण का दिल टूट गया था। वहीं बाद में इस फिल्म में रानी मुख़र्जी नजर आई थी।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026