---Advertisement---

Karan Kundrra ने Tejasswi Prakash को इस तरह दिया सरप्राइज, क्वालिटी टाइम में पैपराजी को देख एक्टर हुए अनकंफर्टेबल

Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को लेने के लिए एयरपोर्ट तक पहुंच गए। इस दौरान वह पैपराजी के साथ भी मस्ती करते हुए नजर आए। यह वीडियो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2023 3:02 अपराह्न

KARAN KUNDRRA
Follow Us
---Advertisement---

Karan Kundrra: टीवी के चहेते कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में निश्चित तौर पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम टॉप पर शुमार है। कपल अपने अंदाज से लोगों के बीच चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। खुलेआम एक दूसरे पर प्यार लुटाने में दोनों का वाकई कोई जवाब नहीं है। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें तेजस्वी प्रकाश को एयरपोर्ट से रिसीव करने के लिए उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा अचानक पहुंच गए। गाड़ी में करण को इंतजार करते हुए देख तेजस्वी खुशी से उछल पड़ी लेकिन इस दौरान एक्टर ने पैपराजी की जमकर चुटकी ली। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में।

करण को देख खुश हो गई तेजस्वी

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि तेजस्वी प्रकाश ब्लू को-आर्ड सेट में नजर आ रही है। करण कुंद्रा गाड़ी में उनका इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान करण जो व्हाइट लुक में गॉगल्स के साथ नजर आए वहीं नो मेकअप लुक में तेजस्वी भी काफी क्यूट नजर आई। तेजस्वी जब करण को देखती हैं तो वह काफी खुश हो जाती है और ऐसा लगता है जैसे वह इसकी उम्मीद नहीं की थी।

एक्टर ने ली पैपराजी की चुटकी

कपल को देखकर पैपराजी की भीड़ जमा हो गई और कैमरे का फोकस गाड़ी के अंदर था। ऐसे में करण कुंद्रा ने चुटकी लेते हुए कहा, “अंदर ही आ जाओ।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पिंकविला टेली इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और तेजरन फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। वीडियो को देख तेजरन फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 14 के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश रिलेशनशिप में है और कहा जा रहा है कि दोनों काफी सीरियस हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026