---Advertisement---

Kareena Kapoor ने सैफ को ‘अल्टीमेटम लवर’ कहकर दी जन्मदिन की बधाई, प्राइवेट फोटो में एन्जॉय करते दिखे कपल

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के पति और एक्टर सैफ अली खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 53 साल के एक्टर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं इस खास मौके पर उनकी पत्नी बेबो काफी रोमांटिक नजर आ रही हैं और उन्होंने खुलेआम अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया के जरिए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2023 2:50 अपराह्न

kareena kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के पति और एक्टर सैफ अली खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 53 साल के एक्टर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं इस खास मौके पर उनकी पत्नी बेबो काफी रोमांटिक नजर आ रही हैं और उन्होंने खुलेआम अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया के जरिए किया है। सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना में एक रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने सैफ अली खान को जिस तरह बधाई दी है वह वाकई काबिले तारीफ है और एक्ट्रेस एक बार फिर अलग अंदाज से लोगों का दिल जीत रही है। आइए देखते हैं खास दिन पर करीना ने क्या कहा।

रोमांटिक पोस्ट शेयर कर करीना ने लुटाया प्यार

निजी तस्वीर को शेयर करें करीना ने लिखा, “उन्होंने यह फोटो सेलेक्ट किया और मैंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट। यहां तक कि वह मेरे सामने बैठकर स्माइल कर रहे हैं वह भी क्यों ना आखिरकार उनका जन्मदिन जो है। हमेशा आप इस तरह से रिलैक्स रहो मेरी जान, मेरे अल्टीमेटम लवर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम्हारे जैसा कोई और नहीं काइंड और क्रेजी। मैं अगर लिखने बैठूंगी तो पूरा दिन निकल जाएगा मुझे अब केक खाने जाना है।”

फोटो में बिकिनी में पोज देती दिखी करीना

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो करीना कपूर और सैफ अली खान सनबाथ को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में करीना पिंक बिकिनी में गॉर्जियस नजर आ रही हैं तो सैफ अली खान नीले शॉर्ट में फंकी दिखा रहे हैं। कहने दो राय नहीं है कि दोनों के बीच की बॉन्डिंग जबरदस्त है और वे साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों की तस्वीर को देख वेकेशन का लग रहा है जिसकी झलक करीना ने खास दिन पर दिखाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026