---Advertisement---

Karishma Kapoor के बच्चे द्वारा क्या सौतेली मां पर वसीयत में छेड़छाड़ का लगा आरोप, वकील के शॉकिंग दावे के बाद फिर घिरी संजय कपूर की पत्नी

Karishma Kapoor: संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर के बच्चे द्वारा कोर्ट में वसीयत पर सवाल उठाया गया है। वकील की तरफ से किए गए दावे को जानने के बाद निश्चित तौर पर आप हैरान रह जाएंगे और कहीं ना कहीं एक बार फिर सवालों के घेरे में प्रिया सचदेव आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 14, 2025 11:31 पूर्वाह्न

Karishma Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर के बच्चे ने जहां एक तरफ अपने पिता को छोटी सी उम्र में खो दिया है तो वहीं दूसरी तरफ पिता के वसीयत को लेकर कोर्ट में उन्हें लड़ना पड़ रहा है। समायरा कपूर और कियान की तरफ से कोर्ट में केस लड़ा जा रहा है और ऐसे में कहीं ना कहीं प्रिया सचदेव निशाने पर आ गई है। करिश्मा कपूर के बच्चे के वकील ने कोर्ट में दावा किया है और कहा है कि संजय कपूर के वसीयत में जिस चीज का जिक्र किया गया है वह बनी बनाई है क्योंकि यह वह खुद नहीं लिख सकते हैं। इसमें न सिर्फ बेटी समायरा का पता गलत बताया गया है बल्कि उनके बेटे के नाम में भी गलतियां हैं। वसीयत पर सवाल उठाते हुए वकील ने इसे नकली बताया है।

संजय कपूर से क्या हुई ये गलतियां

वकील ने कहा कि वसीयत में उनकी बेटी का पता गलत लिखा गया है। जबकि संजय कपूर पता जानते हैं जो करिश्मा कपूर के कार्यालय का पता है। इस तरह की गलतियां स्वभाव में बिल्कुल नहीं हैं। उनके करिश्मा कपूर बच्चों के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। जेठमलानी ने आगे कहा कि वसीयत में कई जगहों पर बेटे का नाम गलत था क्या उन्हें अपने बेटे का नाम पता नहीं था।

वसीयत को क्या संजय कपूर ने नहीं किया तैयार

करिश्मा कपूर के बच्चे के वकील ने यह भी कहा कि वसीयत सिर्फ लाभार्थी द्वारा ही तैयार किया जा सकता है जिसे केवल एक व्यक्ति को लाभ मिलता हो। संजय कपूर का स्वास्थ्य बहुत अच्छा था और उनकी भारतीय संपत्ति एक मजबूत ट्रस्ट द्वारा सुरक्षित थी लेकिन इसमें काफी गलतियां नजर आ रही है।

Karishma Kapoor के बच्चे के वकील ने अन्य संपतियों का किया जिक्र

यह वसीयत दिवंगत संजय कपूर का अपमान करती है। यह बहुत ही लापरवाही भरा है। करिश्मा कपूर के बच्चे के वकील ने कोर्ट में कहा कि वसीयत में आभूषणों और क्रिप्टो संपत्तियों सहित विभिन्न संपत्तियों का विवरण नहीं दिया गया है। यह कोई वसीयत नहीं है जिसे संजय कपूर ने तैयार किया हो, पढ़ा हो या बनाया हो।

क्या फिर उठा प्रिया सचदेव पर सवाल

वहीं बता दे कि संजय कपूर की दूसरी अपनी प्रिया सचदेव ने कोर्ट में वसीयत को सील बंद लिफाफे में देने की अपील की थी और कहा था कि वह पब्लिक नहीं कर सकती जिस पर कोर्ट में आपत्ति जताई। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर संजय कपूर के वसीयत को लेकर क्या खुलासा होता है क्योंकि प्रिया सचदेव पर न सिर्फ करिश्मा कपूर के बच्चे की तरफ से बल्कि खुद संजय कपूर की मां की तरफ से भी सवाल उठाए गए थे। गौरतलब है कि करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से 12 जून 2025 को लंदन में मौत हो गई। इसके बाद वसीयत को लेकर विवाद जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026