---Advertisement---

Kartik Aaryan ने वेट लॉस के लिए किन एक्सरसाइज और डाइट को किया शामिल, कभी ट्रेनर पर ही किया था शक, जानिए दिलचस्प किस्सा

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन के लिए 18 किलो वेट लॉस किया लेकिन इस दौरान उन्होंने कैसे खुद को फिट रखा। किन चीजों का सेवन किया। आइए जानते हैं खुद एक्टर की जुबानी और इसके साथ ही ट्रेनर ने बड़ा खुलासा किया क्योंकि फिल्म के दौरान उन्हें अपने ही ट्रेनर पर शक हुआ था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 22, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के फिट एक्टर की लिस्ट में कार्तिक आर्यन टॉप पर शुमार हैं। चंदू चैंपियन जैसी फिल्म में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से वह लोगों के बीच खूब चर्चा में रहे। आज 22 नवंबर को एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं आखिर क्या है कार्तिक आर्यन की डाइट और एक्सरसाइज जिससे वह खुद को रखते हैं फिट लेकिन क्या आपको पता है कि इस कायाकल्प के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की थी। इस दौरान अपने ही ट्रेनर पर उन्हें शुरुआत में शक हुआ था। ट्रेनर ने खुद यह दिलचस्प किस्सा सुनाया। आइए जानते हैं कैसे कार्तिक आर्यन ने वेट लॉस किया।

Kartik Aaryan ने किस वर्कआउट को वेट लॉस के लिए किया फॉलो

अगर बात करें कार्तिक आर्यन के वेट लॉस की तो उन्होंने कौन से वर्कआउट रुटिन और डाइट प्लान को फॉलो किया इस बारे में उन्होंने खुद बताया था। उन्होंने बॉक्सिंग, स्विमिंग, जिम, वर्कआउट को ट्राई किया। सुबह से लेकर रात तक। सुबह 7 बजे वर्कआउट करना शाम को खेलना उनकी रूटीन में शामिल रहा। अगर आप भी कार्डियो के लिए कार्तिक आर्यन की तरह वर्कआउट को फॉलो करते हैं तो इससे आपका वेट लॉस में फायदे देखने को मिलेंगे।

डाइट में कार्तिक आर्यन किस बात का रखते हैं ख्याल

इसके साथ ही डाइट को लेकर भी कार्तिक आर्यन ने बात किया। चंदू चैंपियन के दौरान अपने वेट लॉस ट्रांसफॉरमेशन को लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे। 18 किलो वजन कम करने के लिए नॉनवेज ना खाने वाले एक्टर ने पनीर, स्प्राउट्स प्लांट बेस्ड प्रोटीन और दाल को शामिल किया जिससे उन्हें फायदा मिला।

क्यों कार्तिक आर्यन को पहले ट्रेनर पर ही था शक

इसके अलावा चंदू चैंपियन के लिए उनके ट्रेनर रहे राहुल भट्ट ने भी बताया कि आखिर क्यों कार्तिक आर्यन अलग हैं। राहुल भट्ट ने खुद बताया कि वह चंदू चैंपियन के लिए ट्रेनर रहे। ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कार्तिक आर्यन को एक साल का समय लगा था। उनके फाउंडेशन ट्रेनिंग में कुछ भी फाउंडेशन नहीं है। ट्रेनर ने बताया कि कार्तिक आर्यन को पहले उन पर शक था शुरुआती दिनों में। वहीं ट्रेनर यह भी बताते हैं कि एक्टर काफी जुनूनी और मेहनती है। वह कायाकल्प में पूरी शिद्दत से जुटे रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ में नजर आने वाले हैं तो इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में नागजिला भी है। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म भी लाइनअप है।

हमारी तरफ से कार्तिक आर्यन को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026