---Advertisement---

KBC 15: शूटिंग के लिए बार-बार अमिताभ बच्चन को करना पड़ रहा रिहर्सल, फैंस हैं ओवर एक्साइटेड

KBC 15: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन बहुत जल्द क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15‘ को लेकर आ रहे हैं। यह शो दर्शकों को काफी एंटरटेन करता है और ये बात सच है कि लोग इसका बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। हर सीजन को देखने के लिए लोग एक्साइटिड होते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2023 4:45 अपराह्न

kbc 15
Follow Us
---Advertisement---

KBC 15: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन बहुत जल्द क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15‘ को लेकर आ रहे हैं। यह शो दर्शकों को काफी एंटरटेन करता है और ये बात सच है कि लोग इसका बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। हर सीजन को देखने के लिए लोग एक्साइटिड होते हैं क्योंकि इसे होस्ट करने वाले कोई और नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन है। उनके डायलॉग बोलने का स्टाइल और सवाल पूछने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। ऐसे में फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ की शूटिंग शुरू कर दी गई है और अमिताभ बच्चन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दिया।

शूटिंग शुरू होते ही अमिताभ ने कहीं ये बात

रविवार को अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “केबीसी की तैयारी शुरू हो गई है और इसे तब तक जारी रखने की जरूरत है जब तक की प्रवाह विकसित ना हो जाए। सेट पर गलतियां ना हो जाए। हम आखिरकार इंसान हैं तो गलतियां होती है लेकिन इससे बचने का प्रयास हमेशा करना चाहिए।”

अमिताभ कर रहे हैं बार-बार रिहर्सल

एक और पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, “केबीसी के लिए बार-बार रिहर्सल।” बता दे कि पिछले महीने केबीसी के प्रोमो को जारी करते हुए अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था कि इस सीजन में बहुत कुछ अलग होने वाला है। इस बार शो मे कई बदलाव किए गए हैं। एक लंबे वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने डायलॉग के जरिए केबीसी के प्रोमो को जारी किया था। वहीं अब फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं और इस शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन मेकर्स के तरफ से एलान का लोगों को इंतजार है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द ‘गणपत पार्ट वन’ में नजर आएंगे जिसमें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य भूमिका में है। वहीं अमिताभ प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी‘ में भी नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026