---Advertisement---

KBC 16: बीवी को लेकर कंटेस्टेंट ने कहा कुछ ऐसा कि मजे लेने में पीछे नहीं रहे अमिताभ बच्चन, कहा- ‘पत्नी के सामने हार मान…’

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति के स्टेज से अमिताभ बच्चन ने एक कंटेंस्टेंट की बात सुनकर पत्नी को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सुनने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2024 6:50 अपराह्न

KBC 16
Follow Us
---Advertisement---

KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 (Kaun Banega Crorepati Season 16) फिलहाल लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में बिग बी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में हर्षित नाम का शख्स हॉट सीट पर बैठा तो वह अपनी पत्नी को लेकर कुछ ऐसा कह गया जिसके बाद अमिताभ बच्चन भी चुप नहीं रहे। वह पत्नी पर मजेदार टिप्पणी करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। आइए देखते हैं।

KBC 16 का यह प्रोमो है मजेदार

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, “केबीसी के कंपटीशन में कितना आगे जा पाएंगे हर्षित देखिए कौन बनेगा करोड़पति सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे।” वीडियो की बात करें तो इसमें हॉट सीट पर बैठा हुआ कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से यह कहते हुए नजर आ रहा है कि “मेरे घर में एक चैलेंज था मेरे पीछे बैठी मेरी आधी शक्ति इनका मेरे साथ चैलेंज था। हम दोनों शर्त लगाए थे काफी समय से कि कौन आएगा केबीसी के हॉट सीट पर।” इसके बाद वह शख्स अपनी पत्नी की तरफ मुड़कर कहता है मैं जीत गया। वहीं इस बार कंटेस्टेंट की पत्नी जोर से चिल्ला कर कहती है, “सर वन पॉइंट मेरा है क्योंकि मैंने ही तैयारी करवाई है।”

Amitabh Bachchan ने ली चुटकी

कंटेस्टेंट की पत्नी का जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन हंसने लगते हैं और हर्षित से कहते हैं कि पत्नी के सामने हार मान लेनी चाहिए हमेशा क्योंकि वह हमेशा सही होती है। इसके बाद वहां तालियों की गूंज सुनाई देती है और इस दौरान अमिताभ बच्चन के चेहरे का एक्सप्रेशन देखने लायक होता है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और प्रोमो में आप देख सकते हैं कि वहां बैठे दर्शकों का हंस-हंसकर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026