---Advertisement---

कास्टिंग काउच पर साउथ स्टार Keerthy Suresh का बड़ा बयान, ‘मेरे साथ ऐसा होता तो छोड़ देती इंडस्ट्री’

Keerthy Suresh: साउथ की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "अगर भविष्य में मुझे इस तरह के ऑफर मिलते हैं तो मैं मैं इंडस्ट्री को छोड़ना ज्यादा पसंद करूंगी। मुझे इस तरह से काम नहीं चाहिए।"

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2023 12:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Keerthy Suresh: बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी हसीं और खूबसूरत नजर आती है अंदर उतने ही राज छिपे होते हैं। यहां कामयाबी कैसे मिलती है इसके पीछे भी कई अनसुनी कहानियां होती है। ऐसे में आप इंडस्ट्री में ‘कास्टिंग काउच’ शब्द कई बार सुने होंगे। इसे लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने चुप्पी तोड़ी है और सामने आकर अपनी बात कही है। उन्होंने बताया है कि कैसे करियर बनाने के लिए उन्हें ‘कास्टिंग काउच’ का सामना करना पड़ा था। वैसे इस बारे में बात करने से कई लोग हिचकिचाते भी हैं कहीं इस वजह से उनका करियर ना खराब हो जाए। इस बीच साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने ‘कास्टिंग काउच’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

नहीं करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना

कीर्ति सुरेश ने कहा कि “कास्टिंग काउच के बारे में कई दफा मेरे को-स्टार्स मेरे साथ बात कर चुके हैं। उन्होंने इस बारे में अपने अनुभव भी बताए। कई सेलेब्स अपने साथ हुए अन्याय की भी बातें बताई है। लेकिन अगर मैं अपनी बात कहूं तो मैंने अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा है। अब तक मुझे कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा। मैं किसी से भी मिलती हूं तो बहुत सभ्य तरीके से बात करती हूं। इधर-उधर की बात करने के बदले मैं उस मुद्दे पर बात करती हूं जिसके लिए मैं उस शख्स से मिली हूं। शायद इसलिए किसी ने मेरे साथ ऐसी-वैसी बातें नहीं की।”

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

ऑफर मिलने पर एक्ट्रेस इंडस्ट्री को छोड़ देंगी

कीर्ति ने आगे कहा कि “अगर भविष्य में भी कोई फिल्मकार मुझे इस तरह का ऑफर देते हैं तो मैं साफ़ इंकार कर दूंगी। गलत समझते और काम करने के बाद करियर में सक्से पाने से अच्छा है मैं इंडस्ट्री को छोड़ दूं। परिस्थिति चाहे जो भी हो मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगी और किसी कंपनी में नौकर करना पसंद करूंगी।” एक्ट्रेस का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कीर्ति साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं और उन्होंने कई हिट फिल्में दी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026