---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: टिकट टू फिनाले में नहीं चला शिव ठाकरे का जादू, TV की इस बहू ने मारी बाजी

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ लगातार सुर्खियों में है। सीजन में कई दमदार कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं और खतरों के खिलाड़ी को लेकर लगातार बज बना हुआ है। बीते दिनों खबर आई थी कि शिव ठाकरे पहले कंटेस्टेंट बने हैं जो टिकट टू ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2023 10:45 पूर्वाह्न

Khatron Ke Khiladi 13
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ लगातार सुर्खियों में है। सीजन में कई दमदार कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं और खतरों के खिलाड़ी को लेकर लगातार बज बना हुआ है। बीते दिनों खबर आई थी कि शिव ठाकरे पहले कंटेस्टेंट बने हैं जो टिकट टू फिनाले जीत चुके हैं लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस रनर अप नहीं बल्कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने टिकट टू फिनाले में अपनी जगह बनाई है। जी हां, रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शिव को फिनाले टिकट नहीं मिला है। वैसे उनके पास अभी भी मौका है कि वह अपने फैंस के बीच जादू चला सकते हैं क्योंकि वह अभी रेस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

शिव नहीं ऐश्वर्या ने जीत ली बाजी

खतरनाक स्टंट से लोगों को हैरान कर देने वाला शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ लगातार बज में है। वहीं शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका केप टाउन में जारी है। आए दिन इसे लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है और ऐसे में टिकट टू फिनाले रेस की खबरें भी पिछले कुछ दिनों से लगातार लाइमलाइट में है। कहा जा रहा था कि बिग बॉस रनर अप फिनाले लिस्ट में शामिल हो गए हैं क्योंकि उन्होंने टिकट जीत लिया है। हालांकि अब ऐश्वर्या के हाथ यह टिकट लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या को टिकट जीतने के लिए अजीत तनेजा और अर्चना गौतम के साथ भिड़ना था और ऐसे में उन्होंने अजीत और अर्चना को मात देकर इस टिकट को हासिल किया और पहली कंटेस्टेंट बन गई है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

फिनाले रेस में शामिल हैं ये कंटेस्टेंट

अब तक शो की बात करें तो शीजान खान और साउंडस मौफाकिर एलिमिनेट हो चुके हैं और कहा जा रहा है कि उनका सफर खत्म हो गया है। वहीं अभी भी रेस में ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, डिनो जेम्स, रश्मीत कौर, न्यारा बनर्जी और अजीत तनेजा शामिल हैं। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो चर्चा होते रहते हैं और कई प्रोमो में एक्साइटिंग मोमेंट दिखाए जाते हैं।

शिव को लेकर फैंस हैं एक्साईटेड

शिव ठाकरे को लेकर यह खबर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में था और फैंस काफी एक्साइटेड थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आगे शिव टिकट टू फिनाले में शामिल होते हैं या उनका सफर कैसा होता है। बिग बॉस 16 के बाद उनकी एक जबरदस्त पॉपुलरिटी हो गई है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026