---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13 में इस कंटेस्टेंट को मिल सकता है जीत का खिताब, फिनाले से पहले वायरल हुआ नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट रियलिटी शो को लेकर पिछले कुछ समय से बज बरकरार है। ऐसे में अब विनर का नाम भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि बाकी सभी कंटेस्टेंट को मात देकर डिनो जेम्स ने इस शो को जीत लिया है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 4, 2023 9:12 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। फिनाले से पहले हर बार की तरह इस बार भी विनर का नाम काफी चर्चा में है हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है। इसके लिए लोग फिनाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं लेकिन लोगों के बीच विनर सहित रनर अप का नाम भी खूब सुर्खियों में है। जहां रोहित शेट्टी ने बीते दिन शो के फिनाले शूटिंग का वीडियो शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देते हुए नजर आए। वहीं अब विनर का नाम भी चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

इस कंटेस्टेंट के सिर सजा विनर का ताज

दरअसल सोशल मीडिया पर जारी अटकलों की माने तो इस स्टंट शो को डिनो जेम्स जीत चुके है जी हां इस बारे में कोई पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि रैपर ने बाकी सभी कंटेस्टेंट को मात देकर स्टंट से लोगों के बीच लाइमलाइट में आ गए हैं। हालांकि फिनाले की रेस में उन्हें अर्जित तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा से फुल ऑन कंपटीशन मिला लेकिन आखिर में उनकी जीत हुई।

ये 2 कंटेस्टेंट बने रनर अप

रिपोर्ट्स की माने तो ऐश्वर्या शर्मा पहले टिकट टू फिनाले रेस को जीतकर अपनी जगह बनाई। हालांकि उन्हें इस दौरान खास ऑफर दिया गया कि वह अपने मन मुताबिक किसी भी दो कंटेस्टेंट को फिनाले की रेस से बाहर कर सकती हैं और ऐसे में उन्होंने डिनो जेम्स को चुना था। रोहित शेट्टी के शो में भी ट्विस्ट देखने को मिला और फिर अब दोनों की जीत की खबर पक्की हुई है। फिलहाल शो के फिनाले का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या शर्मा फर्स्ट रनर अप बनी है तो अर्जित तनेजा सेकंड रनर अप।

विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

वहीं अगर रिपोर्ट्स की माने तो इस शो का फिनाले 14 अक्टूबर को हो सकता है क्योंकि 15 अक्टूबर से बिग बॉस शुरू होने जा रहा है। ऐसे में रोहित शेट्टी के इस फिनाले एपिसोड को आप 14 या 15 अक्टूबर को देख सकते हैं। फिनाले की शूटिंग खत्म हो गई है तो ऐसे में शो का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को 20 से 30 लाख रुपए की प्राइज मनी मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Leave a Comment