---Advertisement---

khatron ke khiladi 13: ऑफ एयर होने के लिए तैयार यह स्टंट शो! खास वीडियो के साथ रोहित शेट्टी ने इमोशनल होकर कही ये बात

khatron ke khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 का अंतिम एपिसोड शूट कर लिया गया और ऐसे में यह बहुत जल्द ऑफ एयर होने के लिए तैयार है। इस बार शो में कई सेलेब्स मजेदार तड़का लगाते हुए लोगों को एंटरटेन करने का काम किया। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि ट्रॉफी के लिए जंग में किसकी जीत होती है और किसको हार मिलती है। इस सबके बीच रोहित सिटी ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 3, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

khatron ke khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 फिलहाल काफी चर्चा में है और शो जल्द ही ऑफ एयर होने के लिए तैयार है। 14 कंटेस्टेंट से शुरू हुए इस शो में बहुत जल्द एक के हाथ ट्रॉफी लग जाएगी। इससे पहले टॉप थ्री कंटेस्टेंट को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि शो का फिनाले एपिसोड भी शूट कर लिया गया है जिसकी जानकारी खुद रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया जरिए दी है। इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।वही हाल ही में खतरों के खिलाड़ी कंटेस्टेंट को स्पॉट किया गया था।

रोहित शेट्टी ने कहीं फैंस को ये बात

जहां तक रोहित शेट्टी के लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट के साथ एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “जैसे ही मैं खतरों के खिलाड़ी 13 का अंतिम एपिसोड शूट कर रहा हूं मैं आपको मेरे अद्भुत दर्शकों को अपना और विश्वसनीय समर्थन दिखाने और खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन को हर हफ्ते नंबर वन शो बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं वास्तव में आप सभी प्यार के लिए शब्दों से पड़े आभारी हूं। बस हमेशा ऐसे ही प्यार देते रहना।” शो का फिनाले 14 अक्टूबर को है।

शो के अंत में भी है ट्विस्ट

गौरतलब है कि हाल ही में टिकट टू फिनाले की घोषणा की गई जिसमें अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी और ऐश्वर्या शर्मा परफॉर्म करते नजर आए जिसे हीना खान ने टास्क दिया था। इसमें ऐश्वर्या शर्मा ने बाजी मार कर टिकट टू फिनाले जीतने वाली कंटेस्टेंट बन गई। वहीं उन्हें पावर भी दिया गया जिसका इस्तेमाल कर वह दो कंटेस्टेंट को फाइनल की रेस से बाहर कर सकती थी और ऐसे में ऐश्वर्या ने डिनो जेम्स और रश्मीत कौर को बाहर किया। हालांकि इसमें भी ट्वीट है क्योंकि कहा जा रहा है की अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स टॉप थ्री कंटेस्टेंट होने वाले हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन इसमें से बाजी मारते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment