---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: क्यों मेकर्स और रोहित शेट्टी पर फूटा Asim Riaz के फैंस का गुस्सा? बोले ’शर्म आनी चाहिए…’

Khatron Ke Khiladi 14 का एपिसोड देखने के बाद Asim Riaz के फैंस का गुस्सा शो के मेकर्स और रोहित शेट्टी पर फूटा गया है। चलिए जानते हैं क्यों।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 29, 2024 1:26 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 ने टीवी पर दस्तक दे दी है। शो शुरुआत से ही काफी मजेदार और इंट्रेस्टिंग दिख रहा है, यही नहीं शो के शुरू होते ही कंटेस्टेंट के बीच कंट्रोवर्सी होना भी शुरू हो गई है। कल यानी 28 जुलाई 2024 के एपिसोड के अनुसार बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज को मेकर्स और शो होस्ट रोहित शेट्टी से बदतमीजी करने के चलते एलिमिनेट कर दिया गया। शो से इस तरह आसिम को बाहर निकालना फैंस को खासा पसंद नहीं आया है, जिससे उनके चाहने वालों का गुस्सा मेकर्स और रोहित शेट्टी पर फूटा गया। चलिए अब लोगों के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

मेकर्स और रोहित शेट्टी पर फूटा Asim Riaz के फैंस का गुस्सा

जैसे ही लोगों ने जैसे ही शो का लेटेस्ट एपिसोड देखा, वैसे ही लोग आसिम रियाज के एलिमिनेशन पर अपना गुस्सा जाहिर करने लगे यही नहीं कई यूजर्स तो मेकर्स और रोहित शेट्टी की जमकर क्लास लगाते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने ट्वीट किया “आपको शर्म आनी चाहिए कलर्स टीवी, आपके होस्ट उन्हें पोक कर रहे हैं और कंटेस्टेंट भी लगातार उन्हें पोक कर रहे हैं तो, वो कैसे रुकेगा अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए।” इसी तरह एक यूजर ने लिखा “जिस तरह की प्रवोकिंग वो लोग कर रहे थे कल के एपिसोड में साफ दिख रहा था। अगर वो अपने लिए स्टैंड नहीं लेता तो, कोई और उसके लिए नहीं बोलता। मैं खुश हूं कि चैम्प ने अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट चुनी है।” यही नहीं कई यूजर्स आसिम को सपोर्ट करते दिखे और बोले कि वह सिर्फ असीम की वजह से ही शो देख रहे थे।

https://twitter.com/TeamAsimRiaz_/status/1817608528254869546
https://twitter.com/IamRealNick_/status/1817814803752075562

Khatron Ke Khiladi 14 में सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं आसिम

इसी के साथ आपको बता दें, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले खिलाड़ी हैं। यही नहीं आसिम एक वीक के लिए पूरे 20 लाख रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026