---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15: क्या शगुन शर्मा ने मेकर्स पर पक्षपात का लगाया आरोप, फैंस ने लिए मजे ‘गौरव खन्ना के नाम पर फेम चाहिए’

Khatron Ke Khiladi 15: शगुन शर्मा ने एक बार फिर गौरव खन्ना विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जानिए क्या है मामला जो फिलहाल तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2026 4:26 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 15
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15: एविक्शन के बाद शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना को लेकर एक बड़ा बयान दिया था जहां उन्होंने कहा था कि इस शो में उन्हें बुली किया गया था वह कभी उनसे बाहर नहीं मिलेंगे। खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर अब एक नई कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है जहां मेकर्स पर सोच समझकर एडिटिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। शगुन शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी 15 कंट्रोवर्सी को किस तरह से हवा दी है और इस दौरान गौरव खन्ना को लेकर क्या बोली हैं। आइए जानते हैं क्या है विवाद जिसने शो पर सवाल किया है।

Khatron Ke khiladi 15 को लेकर शगुन शर्मा का गौरव खन्ना पर खुलासा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बात करते हुए शगुन शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जहां कहा, “पहले दिन से ही हमारी एक आम सहमति थी जो भी व्यक्ति कार्य में असफल होगा, उसे पेन ऑक्शन के लिए विचार किया जाएगा। जब रोहित सर ने हमसे दो नाम देने को कहा, तो दूसरे नाम पर चर्चा चल रही थी।बातचीत के दौरान यह कहा गया कि “मैं उम्र में बड़ा हूं, मुझे इंडस्ट्री की बेहतर समझ है, तुम जवान हो। इसलिए मैं तुम्हें फियर फंडा करने के लिए कह रहा हूं क्योंकि तुम्हें पर्याप्त फुटेज नहीं मिल रही है, और यह स्टंट करने से तुम्हें फुटेज मिलेगी।”

खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर एक्ट्रेस हुई बेबाक

शगुन शर्मा आगे कहती है कि “मैं इस बात से सहमत नहीं थी कि फुटेज न मिलने को किसी को फियर फंडा के लिए भेजने का कारण होना चाहिए, खासकर यह जानते हुए कि वह व्यक्ति युवा था और मैंने जिस पेन ऑक्शन का अनुभव किया था वह वास्तव में बहुत ही खतरनाक था। दुर्भाग्यवश, मेरे तर्क का केवल एक छोटा सा हिस्सा आखिर भाग ही प्रसारित हुआ। पूरे संदर्भ के बिना, मेरी प्रतिक्रिया काफी अलग लग सकती है। हम चौबीसों घंटे सातों दिन उपलब्ध रहते हैं। आपको लगभग एक घंटे का प्रसारण देखने को मिलता है। कैमरे के पीछे बहुत कुछ होता है जो प्रसारण में नहीं दिखाया जा सकता।”

गौरव खन्ना के सपोर्ट में आए फैंस

खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट ने आगे कहा कि “मैंने टीम को यह भी स्पष्ट रूप से कह दिया है कि या तो पूरी बात दिखाएं या कुछ भी न दिखाएं, क्योंकि आधी-अधूरी बातचीत से बिल्कुल अलग धारणा बन सकती है।” खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों की अपनी अपनी प्रतिक्रिया है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि गौरव के नाम पर शगुन फुटेज ले रही है। फैंस सिर्फ फेम लेने का ट्रिक बात रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026