Kiara Advani: 34 साल की उम्र में एक बच्चे की मां होने के बाद भी एक्ट्रेस खुद को जिस तरह से मेंटेन रखती है वह वाकई तारीफ के काबिल है। जी हम बात कर रहे हैं कियारा आडवाणी की जो 31 जुलाई को अपना जन्मदिन बना रही है। अपनी खूबसूरती और फिटनेस से हर किसी को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस ने खुद बताया कि जितना जल्दी उनका वजन बढ़ता है उतनी जल्दी वह अपने वजन को घटाने में कामयाब हो जाती है। इतना ही नहीं कियारा आडवाणी का कहना है कि वह इंटरमिटेंट फास्टिंग या फिर कीटो डाइट पर भरोसा नहीं करती है। फिर भी आइए जानते हैं कैसे वह खुद को मेंटेन रखने हैं।
हेल्दी ऑपश्न है कियारा आडवाणी के लिए फिटनेस टिप्स
करीना कपूर के साथ टॉक शो में कियारा आडवाणी ने बताया कि वह जितना जल्दी अपना वजन बढ़ाती उतना जल्दी कम भी कर लेती है। वह यह कोशिश कर हैं कि बस जितना हो सके खुद हेल्दी डाइट फॉलो करें उनके मुताबिक वह कुछ चीजों का ध्यान रखती हैं।
कियारा आडवाणी के लिए क्या है डाइट सीक्रेट
कियारा आडवाणी ने बताया कि उन्हें घर का खाना पसंद है और वह सिंपल बॉयल खाना पसंद करती है जिसमें ज्यादा मसाले ना हो। इसके अलावा उन्होंने बताया कि भिंडी खाना पसंद है लेकिन इसके लिए वह वह कोई खास डाइट प्लान फॉलो नहीं करती है। सामन मछली और कद्दू जैसी चीज उन्हें पसंद है।
Kiara Advani का क्या है वर्कआउट रुटिन
इसके अलावा अगर कियारा आडवाणी की फिटनेस सीक्रेट की बात करें तो उन्होंने खुद बताया कि वह पिलेट्स कार्डियो और की बॉक्सिंग जैसी वर्कआउट प्रोटीन को फॉलो करती हैं। नाश्ते के साथ-साथ दोपहर के खाने और रात के खाने में उन्हें हेल्दी ऑप्शन लेना पसंद है।
क्या खाती हैं कियारा आडवाणी दिन भर
कियारा आडवाणी के डेली डाइट रूटीन की बात करें तो सुबह की शुरुआत वह पानी में नींबू मिलाकर करती है जो फायदेमंद है। वह ब्रेकफास्ट में ताजे फल या फिर हेल्दी ओटमील लेती है। दोपहर के खाने में वह घर का बना हुआ सिंपल खाना रोटी दाल हरी सब्जी और पनीर या चिकन का सेवन करती है। शाम को स्नेक्स में नारियल पानी या सेब के स्लाइस का सेवन करती है। रात को ग्रिल समान या उबले हुए सब्जियों के साथ-साथ सूप का सेवन करती है।
जाहिर तौर पर 34 साल की उम्र में भी कियारा आडवाणी की फिटनेस देखकर लोग दंग रह जाते हैं।
