---Advertisement---

इस रॉयल पैलेस में सात फेरे लेंगे Kiara Advani-Sidharth Malhotra, खास दिन के लिए यह मशहूर डिजाइनर तैयार कर रहा वेडिंग ड्रेस

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: जल्द ही बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है और इस बार दूल्हा और दुल्हन की लिस्ट में जो नाम है वह फैंस के बीच काफी सुर्ख़ियों में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जो जल्द ही शादी के बंधन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2023 5:33 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 2, 2023 6:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: जल्द ही बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है और इस बार दूल्हा और दुल्हन की लिस्ट में जो नाम है वह फैंस के बीच काफी सुर्ख़ियों में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट और वेडिंग ऑउटफिट को लेकर काफी खबरें आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों 6 फरवरी को शादी कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या खास होने वाली है इस शादी में और कहा तक हैं तैयारियां।

सूर्यगढ़ पैलेस में बुक हो चुके हैं 84 कमरे

रिपोर्ट्स की माने तो शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी मुंबई की एक बड़ी वेडिंग प्लानर कंपनी को दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी होने वाली है। सूर्यगढ़ पैलेस के करीब 84 कमरे मेहमानों के लिए बुक किए गए हैं। मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां भी तैयार है। वहीं, इस पैलेस में शादी के लिए रोजाना का किराया 1 से 2 करोड़ रुपए के करीब है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मेहमानों की लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल

रिपोर्ट्स की माने तो सेलेब्स की शादी में बॉलीवुड के कुछ प्रसिद्ध अभिनेताओं और गायकों को बुलाया गया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, करण जौहर और वरुण धवन का नाम भी शामिल है। वहीं, इस बीच यह खबर भी आ रही है कि करीबियों और मेहमानों को मिलाकर 120 लोग शादी में शिरकत करेंगे।

क्या फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की ड्रेस को चुनेंगी कियारा

कियारा आडवाणी को हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के साथ स्पॉट किया गया। अब जहां शादी की खबरें जोरों पर हैं तो ऐसे में लोगों का मानना ​​है कि कियारा अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा ​​का लहंगा पहनेंगी। हालांकि इस मामले पर न तो कियारा और न ही मनीष ने आधिकारिक पुष्टि की है।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026