---Advertisement---

Killer Soup: धमाकेदार ट्रेलर में मनोज बाजपेयी ने डबल रोल से उड़ाया गर्दा, जानिए कोंकणा की सीरीज कब होगी रिलीज

Killer Soup: किलर सूप वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है जो वाकई काफी धमाकेदार है। वेब सीरीज में डायलॉग से लेकर इसके गाने तक इसे खास बनाने के लिए काफी है। मनोज बाजपेई की यह वेब सीरीज 11 जनवरी को दस्तक देने वाली है और आप इसे नेटफ्लिक्स पर इंजॉय कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 3, 2024 4:36 अपराह्न

killer soup
Follow Us
---Advertisement---

Killer Soup: मनोज बाजपेई और कोंकणा सेन की वेब सीरीज ‘किलर सूप’ का ट्रेलर जारी किया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि यह वाकई काफी धमाकेदार है। सीरीज में ट्विस्ट और सस्पेंस कूट-कूट कर भरे हुए हैं और इसे देखने के बाद आप भी वेब सीरीज को लेकर इंतजार करने लगेंगे। कहने में दो राय नहीं है कि 2 मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं क्योंकि यह वाकई काफी मजेदार है। निश्चित तौर पर सस्पेंस से भरपूर इस ट्रेलर को देखने के बाद आप भी वेब सीरीज की पूरी कहानी देखने के लिए इंतजार करने लगेंगे। मनोज बाजपेई और कोंकणा सेन इस वेब सीरीज को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी यह सीरीज

जहां तक इस वेब सीरीज की बात करें तो इसे अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है और यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ट्रेलर को जारी करते हुए इस बात की भी घोषणा कर दी गई है कि वेब सीरीज 11 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। इससे पहले धमाकेदार ट्रेलर फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। कॉमेडी, क्राईम और थ्रिलर से भरपूर इस वेब सीरीज में वह सब है जो इसे मसालेदार बनाने के लिए काफी है।

क्यों खास होगी यह वेब सीरीज

इस वेब सीरीज की कहानी कोंकणा सेन शर्मा और उनके पति प्रभाकर यानी मनोज बाजपेई के इर्द गिर घूमती है जो अपने पति को अपने बॉयफ्रेंड उमेश यानी मनोज बाजपेई से रिप्लेस करना चाहती है। ऐसे में ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि पहले किसी का मर्डर होता है फिर कहानी पैसों की हेरा फेरी के इर्द-गिर्द घूमते लगती है। इस वेब सीरीज में मनोज बाजपेई के डबल रोल को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो दूसरे तरफ विलेन के अंदाज में उन्हें देखना भी वाकई दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026