---Advertisement---

US लौटने से पहले Kim Kardashian ने ज्वेलरी से लगाया ग्लैमर का तड़का, इस डिजाइनर के हेडपीस और हैंड एक्सेसरीज में दिखीं ‘किलर’

Kim Kardashian: किम का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह काफी हटके नजर आ रही है और वह अपनी ज्वेलरी को फ्लॉन्ट कर रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2024 4:28 अपराह्न

Kim Kardashian
Follow Us
---Advertisement---

Kim Kardashian: हॉलीवुड की मशहूर स्टार की लिस्ट में शुमार किम कार्दशियन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंची थी। भारत आने के बाद वह अपने अलग-अलग इंडियन अटायर से लोगों को इंप्रेस करती दिखीं। ऐसे में किम का एक और लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी ज्वेलरी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई है। इस ज्वेलरी की खासियत जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। किम पन्ना ज्वेलरी को फ्लॉन्ट कर इसकी खासियत भी बताती हुई नजर आई। आइए देखते हैं क्यों है यह वीडियो खास।

क्या है इस ज्वैलरी की खासियत

अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के बाद किम अब वापस अमेरिका लौट चुकी है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह रेड कटआउट ड्रेस में नजर आई। इस वीआईपी शादी में शिरकत करने वाली किम का यह लुक चर्चा में है क्योंकि इसमें वह अपनी ज्वेलरी को फ्लॉन्ट कर इसकी खासियत बता रही थी। उन्होंने बताया कि यह lorraine schwartz emerald द्वारा डिजाइन किया गया है। जहां आप देखेंगे कि वह पन्ना आभूषणों में दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं वह बेहद शानदार इयररिंग्स, माथा पट्टी और हाथ में हैंड एक्सेसरीज को भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं।

रियल जैस्मिन से कम नहीं नजर आई किम

किम को तारीफ में उन्हें रियल जैस्मिन कहा गया तो वह इठलाती हुई नजर आई और फिर वह अपनी ज्वेलरी की खासियत बता रही है। वह बताती है कि वह इंडिया में काफी खुश है और उन्हें काफी अच्छा लग रहा है कि वह इंडियन वेडिंग में शामिल हो रही है। इस रेड ड्रेस को वह जिस तरह फ्लॉन्ट कर रही है यह उनके फैशन सेंस को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

स्टाइल स्टेटमेंट को देखने के बाद हर किसी की बोलती बंद

किम कार्दशियन अपने हर लुक से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही और लोग उनकी तारीफ करने लगे। यह बात सच है उनके स्टाइल स्टेटमेंट को देखने के बाद हर किसी की बोलती बंद हो गई। जहां शादी में उनका लहंगा वाला अंदाज देखा गया तो अब यह कट ड्रेस में स्टाइल देख लोग दंग हो गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026