---Advertisement---

Koffee With Karan 8: करण के सामने क्या अनन्या को लेकर आदित्य कहेंगे दिल की बात, अर्जुन कपूर संग होगी जमकर मस्ती

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण में दो डैशिंग स्टार्स की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर एक साथ दिखेंगे। प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है क्योंकि दोनों ही सितारे फिलहाल लव रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2023 1:40 अपराह्न

Koffee With Karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण में सेलेब्स आए दिन नए खुलासे करते हैं। अब एक बार फिर एंटरटेनमेंट अलग लेवल पर होने वाला है क्योंकि इस बार बॉलीवुड के दो बैचलर एक्टर करण जौहर के शो में नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आदित्य राय कपूर और अर्जुन कपूर की जो शो में कई खुलासे करते हुए दिखेंगे। जहां एक तरफ अर्जुन मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है वहीं दूसरी तरफ आदित्य और अनन्या पांडे के डेटिंग रयूमर्स भी खूब चर्चा में है। ऐसे में शो को लेकर एक्साइटमेंट तो लाजमी है।

इस दिन एपिसोड को कर सकेंगे एंजॉय

कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसे शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, “बैठ जाइए लड़के अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर इस हफ्ते कॉफी काउच पर है और वह घर को रंगीन बनाने के लिए आ रहे हैं। यह एपिसोड गुरुवार 14 दिसंबर को disney+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस प्रोमो में अर्जुन और आदित्य दोनों पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर खुलकर बात करते हुए नजर आएंगे।

क्या करण उगलवाएंगे सच

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं अर्जुन और आदित्य रॉय कपूर से राज उगलवाने में। इस दौरान करण अनन्या पांडे को लेकर भी सवाल करते हैं और उनकी डेटिंग रयूमर्स पर भी रिएक्ट करते हुए नजर आते हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या काउच पर बैठकर आदित्य अपने प्यार का इजहार कर पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करते हुए नजर आएंगे। फिलहाल यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह बात तो सच है कि अपकमिंग एपिसोड काफी खास होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026