---Advertisement---

क्या कॉकटेल 2 सक्सेस के बीच Kriti Sanon का टूटा दिल, कबीर बहिया दूसरी औरत के साथ दिखे कोजी तो मचा हड़कंप, प्राइवेट वीडियो की क्या है सच्चाई

Kriti Sanon: क्या वाकई कॉकटेल 2 एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है। आइए जानते हैं किस प्राइवेट वीडियो में कबीर बहिया को किसी और लड़की के साथ स्पॉट किया गया जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2026 3:06 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: जहां एक तरफ एक्ट्रेस ने कॉकटेल 2 का तोहफा अपने फैंस को दिया है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर हैडलाइन बन गई। दरअसल सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें हो रही है कि शायद कबीर बहिया के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है। हालांकि हम इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी पार्टी का प्रतीत हो रहा है। इसमें कबीर किसी और महिला के साथ नजर आ रहे हैं जिसे देखने के बाद कृति सेनन सुर्खियों में आ गई है।

क्या यूके के बिजनेसमैन ने तोड़ दिया कृति सेनन का दिल

X चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया, “क्या कृति सेनन ने UK के बिज़नेसमैन बॉयफ्रेंड कबीर बहिया से ब्रेकअप कर लिया है? उनकी एक और म्युचुअल दोस्त ने एक पार्टी का वीडियो पोस्ट किया जिसमें बैकग्राउंड में कबीर एक दूसरी लड़की के साथ दिख रहे थे।” हालांकि इस वीडियो की सच्चाई क्या है इसकी कोई भी खबर सामने नहीं आई है ना ही कृति सेनन या कबीर की तरफ से कोई भी जानकारी दी गई।

Kriti Sanon के ब्रेकअप की खबर पर क्या कह रहे लोग

दरअसल कृति सेनन और कबीर बहिया के कई रोमांटिक तस्वीर वेकेशन से सोशल मीडिया पर वायरल हुई और उन्हें पब्लिकली साथ देखा गया था। उन्होंने अपने रिश्ते की आधिकारिकता की कोई पुष्टि नहीं की थी। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार लगातार गर्म रहा है लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।जहां इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा एक हीरोइन को डेट करना सबसे खतरनाक आइडिया होता है। एक ने कहा यह कोई सरप्राइज नहीं है इनका तो चलता ही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन फिलहाल शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ कॉकटेल 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। जहां उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म ने 78 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में कर ली है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026