---Advertisement---

मॉडलिंग से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में Kriti Sanon ने झेले कई रिजेक्शन! बॉलीवुड तक पहुंचने के लिए बेलने पड़े पापड़

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही है। कहने में दो राय नहीं है कि कृति बॉलीवुड की डिमांडिंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में है लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए आसान नहीं था। किसने सोचा थाइंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली यह लड़की बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2023 10:32 पूर्वाह्न

kriti sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही है। कहने में दो राय नहीं है कि कृति बॉलीवुड की डिमांडिंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में है लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए आसान नहीं था। किसने सोचा थाइंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली यह लड़की बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होगी। कृति ने अपने सपने को जिया और इस मुकाम तक पहुंची है। वह दिल्ली की रहने वाली है और उन्होंने काफी मेहनत के बाद बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस दौरान उन्हें काफी रिजेक्शंस भी झेलने को मिले हैं। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

मॉडलिंग के दिनों भी झेले रिजेक्शन

कृति सेनन की पढ़ाई दिखाई दिल्ली में हुई थी। वह बचपन में पढ़ने में काफी तेज थी और यही वजह था कि उन्होंने बीटेक की डिग्री लेकर अपनी काबिलियत को साबित कर चुकी है। हालांकि कृति का सपना कुछ और था। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली कृति के लिए मॉडल बनना भी आसान नहीं रहा। एक रिपोर्ट की माने तो कृति ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि एक बार वह मॉडलिंग के लिए रैंप वॉक पर थी और उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। जिसकी वजह से उन्हें 20 मॉडल्स के सामने काफी फटकार सुनने को मिली थी।

बुरे समय में मिला मां का सपोर्ट

कृति ने खुद इस बात का खुलासा किया कि इस दौरान वह काफी टूट चुकी थी और रोने लगी थी। हालांकि इस बुरे समय में उनकी मां ने उनकी मदद की और उन्हें समझाया कि इस प्रोफेशन में करियर बनाना आसान नहीं है और इसके लिए तुम्हें मेहनत करनी पड़ेगी। मां के सपोर्ट के बाद कृति ने एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाई और नतीजा हम सबके सामने हैं। उन्होंने मॉडलिंग के लिए काफी मेहनत की और आज बॉलीवुड की एक्ट्रेस के लिस्ट में शुमार हो गई है। मॉडलिंग में तो उनकी किस्मत चमक गई लेकिन फिल्मों में पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कुछ इस तरह बनाई बॉलीवुड में पहचान

कृति सेनन की फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड से पहले साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने साउथ फिल्म ‘नेनोक्काडाइन’ से अपने करियर की शुरुआत की जिसमें उनके ओपोजिट महेश बाबू नजर आए थे। इस फिल्म में कृति की एक्टिंग को लोगों ने तो खूब पसंद किया था लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिली। वहीं बाद में उन्हें फिल्म ‘हीरोपंती’ का ऑफर हुआ और इस फिल्म से वह बड़े पर्दे पर छा गई। इसके बाद उनके पास तमाम प्रोजेक्ट की झड़ियां लग गई और उनमें से कई तो हिट भी रहे। हाल ही में कृति सेनन प्रभास के साथ ‘आदिपुरुष‘ में नजर आई थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब रही। बावजूद इसके कृति की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें पसंद करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026