Kuku Kohli: फूल और कांटे से अजय देवगन बॉलीवुड में वह चमकते हुए स्टार बन गए जिनकी पहुंच आज तक बरकरार है। डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि कुकू कोहली थे जो आज इस दुनिया से अलविदा कह गए। हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत बताई जा रही है लेकिन उनकी जिंदगी किसी छिपी हुई कहानी से कम नहीं थी। सालों तक अरुणा ईरानी के साथ उन्हें अपनी शादी को छुपा कर रखना पड़ा था। इस सब के बीच लीजेंडरी एक्ट्रेस का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने यह कहा था कि “मैं घर तोड़ने वाली नहीं हूं अपने पति से पूछो।” जानिए क्या है पूरी खबर।
कुकू कोहली संग रिश्ते को सालों रखा छुपा कर
View this post on Instagram
कुकू कोहली के निधन की खबर के बाद अरुणा ईरानी का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जहां उन्होंने कहा कि “मैंने कोई घर तोड़ने के लिए अफेयर नहीं किया।” इस दौरान कुकू कोहली के साथ सालों पुराने सीक्रेट मैरिज को लेकर खुलासा करते दिखी। वह कहती है कि जब आप किसी शादीशुदा आदमी से शादी करती है तो चीज़ मुश्किल हो जाती है उनकी पत्नी गुजर गई तब मैंने यह बताने की हिम्मत की है। मेरा अफेयर किसी को दुख पहुंचाने या किसी का कुछ छीनने के लिए नहीं था।
घर तोड़ने वाली के आरोप पर कुकू कोहली संग रिश्ते की बताई सच्चाई
कुकू कोहली के साथ शादी और रिश्ते पर अरुणा ईरानी यही नहीं रुकी और उन्होंने कहा कि “यह जो पत्नियां होती है वह हमेशा दूसरी औरत को गाली देती है। देखो तुम्हें खुश रखने की जिम्मेदारी मेरी नहीं है तुम्हारे पति की है। पहले उसे पकड़ो उससे पूछे तुमने ऐसा क्यों किया। मैंने कोई घर तोड़ने के लिए अफेयर नहीं किया लेकिन कुछ होता है पता नहीं क्या सिर्फ एक आदमी को पता होगा या एक औरत को पता होगा कि कोई तीसरा आदमी क्यों आता है। मैंने भी आज तक नहीं बताया अब मैं पहली बार बता रही हूं उनकी दो बेटियां हैं मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती थी। लोग बहुत गंदे हैं उनके लिए जवाब देना मुश्किल है।”
हेमा मालिनी के साथ की थी अरुण ने अपनी शादी की तुलना
अरुणा ईरानी ने आगे कहा कि उन्होंने पहले कभी इस बारे में बात नहीं कि जब पत्रकार उनसे इस बारे में पूछते थे तो वह इस विषय को हमेशा इग्नोर करती थी। वहीं कुकू कोहली के साथ अपने रिश्ते की तुलना करते हुए उन्होंने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को लेकर भी कहा और बताया कि “मुझे यकीन है जैसे हेमा जी ने धर्म जी से शादी की वह कोई परिवार नहीं तोड़ना चाहती थी। पुरुष भी कम नहीं होते हैं। घर जाकर अपनी पत्नी को जवाब देने की जिम्मेदारी तो उनकी ही होती है।”
क्यों कभी अरुणा ईरानी और कुकू कोहली के नहीं हुए बच्चे
कुकू कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर अरुणा ईरानी ने कहा था, “मैंने एक शादीशुदा आदमी से शादी की थी मैं तो तकलीफ झेल रही हूं। यह दर्द बस मेरे तक ही रहे लेकिन अगर मेरा बच्चा पूछे पापा कहां है तो मैं क्या कहूंगी वह भी मुश्किल में पड़ जाएगा। अगर आधी रात को बच्चों को कुछ हो जाए तो मैं उन्हें फोन भी नहीं कर सकती इसलिए मैं कभी बच्चा नहीं चाहती थी। मैंने सोचा कि मैं अपने बच्चों को यह दुख नहीं दूंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि मैंने ट्राई की कि मैं दूसरी जगह शादी कर लूं लेकिन उसने मुझे नहीं छोड़ा।”
Kuku Kohli के निधन से फैंस का टूटा दिल
बता दे कि कुकू कोहली की पहली शादी गीता कोहली से हुई थी तो दूसरी शादी अरुणा ईरानी से हुई थी। पहली पत्नी से उन्हें दो बेटियां हैं लेकिन अरुणा के साथ उनका कोई बच्चा नहीं है। 77 साल की उम्र में मंगलवार को कुकू कोहली का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया जिसकी पुष्टि अशोक पंडित ने की है। फूल और कांटे के अलावा कोहराम, सुहाग, हकीकत और जुल्मी जैसी फिल्मों से वह चर्चा में रहे हैं।







