---Advertisement---

Kusha Kapila: कान्स के बाद तलाक को लेकर चर्चा में आई यह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, नेट वर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

Kusha Kapila: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जो हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से लोगों को इंप्रेस कर चर्चा में आई थी। उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है और फिलहाल वह अपनी शादी टूटने को लेकर सुर्खियों में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कुशा कपिला की जो फिलहाल अपने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2023 3:30 अपराह्न

Kusha Kapila
Follow Us
---Advertisement---

Kusha Kapila: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जो हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से लोगों को इंप्रेस कर चर्चा में आई थी। उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है और फिलहाल वह अपनी शादी टूटने को लेकर सुर्खियों में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कुशा कपिला की जो फिलहाल अपने पति जोरावर अहलूवालिया संग तलाक को लेकर चर्चा में हैं। लोग इन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं। 6 साल की अपनी शादी में कभी अपने पति पर प्यार लुटाने वाली कुशा तलाक को लेकर लाइमलाइट में आ गई है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने पति से अलग होने की खबर फैंस के साथ शेयर की। क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन है कुशा कपिला और सोशल मीडिया के जरिए उनकी कितनी होती है कमाई।

सोशल मीडिया पर है कुशा की तगड़ी फैन फोलोविंग

अगर कुशा कपिला की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चित नाम है। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 3.2 मिलियन है जो किसी इंफ्लूएंसर के लिए काफी ज्यादा है।पहले शॉर्ट वीडियो और कंटेंट से चर्चा में आने वाली यह हसीना अब इंटरनेशनल लेवल तक अपना दमखम दिखा चुकी है। जी हां, हाल ही में कुशा को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी देखा गया था और इस दौरान वह अपने लुक से लोगों को इंप्रेस करती हुई नजर आई थी।

टीवी शो और वेब सीरीज में आ चुकी हैं कुशा

अगर कुशा की बात करें तो वह ना सिर्फ टीवी शो में बल्कि कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है। वह ‘केस तो बनता है’ और ‘एलओएएल’ टीवी शो में नजर आ चुकी है। कुशा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इसके अलावा वह 2020 में नेटफ्लिक्स पर ‘घोस्ट स्टोरीज में भी नजर आई थी। हालांकि इस सीरीज में वह कैमियो रोल में दिखाई दी थी लेकिन इसके बाद भी वह कई सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

हाईएस्ट पेड मीडिया इनफ्लुएंसर्स बनी कुशा

कुशा Idivia जैसे ब्रांड के लिए काम कर चुकी है। वहां वीडियो बनाकर इस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को खास पहचान मिली। बाद में वह खुद वीडियो बनाने लगी थी।वीडियो के जरिए उनकी काफी कमाई होती है। अगर नेट वर्थ की बात करें तो कुशा करीब 20 करोड़ रुपये की मालकिन है। फिलहाल कुशा कपिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की लिस्ट में टॉप पर शुमार है और उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मिली जानकारी के मुताबिक वह हाईएस्ट पेड मीडिया इनफ्लुएंसर्स है।

पेट डॉग की को पैरेंट्स बनी कुशा

बता दें कि हाल ही में कुशा कपिला ने अपने पति जोरावर तंग तलाक की घोषणा कर फैंस को तगड़ा झटका दिया है। बीते कुछ समय से उन्हें अपने पति के साथ वीडियो बनाते हुए नहीं देखा गया था और ना ही कोई तस्वीर शेयर कर रही थी। बाद में इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। वहीं बीते दिन एक पोस्ट के जरिए कुशा ने फैंस को तलाक की खबरों से रूबरू करवाते हुए कहा कि वह और जोरावर पेट डॉग माया की को पेरेंटिंग करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026