---Advertisement---

Lara Dutta : अक्षय कुमार पर चौंकाने वाला खुलासा करने वाली लारा की लगी लॉटरी, 1 नहीं इन 6 बिग बजट मूवी से करेंगी दमदार कमबैक

Lara Dutta : बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने 22 साल बाद एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म अंदाज का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 11, 2026 11:37 पूर्वाह्न

Lara Dutta
Follow Us
---Advertisement---

Lara Dutta :  बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने अंदाज फिल्म रिलीज के करीब 22 साल बाद प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के साथ किए गए अपने काम के एक्सपीरियंस लेकर खुलासा किया है।  जिसके कारण उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि, अक्षय कुमार ने उनके या प्रियंका चोपड़ा के करियर के शुरुआती दौर में कभी भी उनका फायदा नहीं उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ये दोनों सितारे उन्हें काफी सेफ फील कराते हैं। लारा का ये बयान तब आया है जब 17 अप्रैल को उनकी अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूत बंगला रिलीज हो रही है। ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। बॉलीवुड में बहुत ही कम लोग इस तरह की तारीफ अपने को स्टार की करते हैं। यही कारण है कि, लारा के इस अनुभव को फैंस काफी सरहा रहे हैं।  लेकिन क्या आपको पता है? लारा दत्ता 47 साल की उम्र में  एक तगड़ा कमबैक करने वाली हैं। दरअसल उनकी  झोली में 6 बड़ी फिल्में हैं।

Lara Dutta   के हाथ लगीं कई बड़ी फिल्में

अक्षय कुमार के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली लारा दत्ता कई मूवी उनके साथ करने जा रही हैं। 17 अप्रैल को उनकी मूवी अक्षय कुमार के साथ भूत बंगाल रिलीज हो रही है। इसके बाद वो 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली अक्की के साथ मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेंगी।वहीं, फिर वो अक्षय के साथ ‘भागम भाग 2′ और हैवान’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस खिलाड़ी कुमार के साथ ‘हेरा फेरी 5’ में भी दिखेंगी। इसके साथ ही वो साउथ के बिग बजट मूवी
वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म बाहुबली फेम एस एस राजामौली बना रहे हैं। लारा के पास ‘गोलमाल 5’ भी है। इसके था एक्ट्रेस बालाकोट एंड बियॉन्ड सीरीज और 4000 हजार करोड़ की बना रही रामायण में भी कैकेयी का रोल करेंगी। इन बिग प्रोडक्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, लारा के पास काम की कोई कमी नहीं है।

‘भूत बंगाल ‘फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

17 अप्रैल को रिलीज होने वाली भूत बंगला फिल्म का निर्देर्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। मूवी का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस मूवी की स्टोरी विरासत में मिली शापित हवेली और शापित शादी के ईर्द-गिर्द घूमती है. इसके साथ ही पिशाच वन और वधूसुर जैसे कैरेक्टर भी देखने को मिलेंगे। भूत बंगला फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे बड़े कलाकार हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अप्रैल 13, 2026

Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 25

अप्रैल 13, 2026

Dacoit Box Office Collection Day 3

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026