---Advertisement---

Lok Sabha Elections 2024 में जीत से पहले भी राजनीतिक नेता का किरदार निभा चुकी कंगना, लिस्ट में कैटरीना का नाम भी है शामिल

Lok Sabha Elections 2024: फिल्मी पर्दे पर न सिर्फ कंगना रनौत बल्कि ये हसीनाएं भी राजनेता के किरदार में नजर आ चुकी है। एक्टिंग की हुई थी खूब तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2024 2:06 अपराह्न

Lok Sabha Elections 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहती है। वजह चाहे जो भी हो वह लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। वहीं Lok Sabha Elections 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से वह बीजेपी की कैंडिडेट बन कर आई और वह भारी मतों से जीत दर्ज कर चुकी है। न सिर्फ वोटो की गिनती में बल्कि वह फिल्मों में भी नेता के किरदार में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुकी है। मंडी में कंगना की जीत हर किसी के लिए एक इंस्पिरेशन है। वहीं न सिर्फ कंगना बल्कि बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी फिल्में पर्दे पर राजनीतिक नेता का किरदार निभा चुकी है।

कंगना रनौत

जहां तक कंगना रनौत की बात करें तो वह थलाईवी में भारतीय राजनेता जयललिता का रोल निभाई थी जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई। एक्ट्रेस बहुत जल्द इमरजेंसी फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली है।

कैटरीना कैफ

इस लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है जो राजनीति फिल्म में राजनेता का किरदार निभा चुकी है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। लोगों का कहना है कि इसमें उनका लुक सोनिया गांधी पर आधारित है लेकिन मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की।

रवीना टंडन

रवीना टंडन में फिल्म सत्ता में एक नेता के किरदार में नजर आई थी जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। रवीना को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और वह इस फिल्म से छा गई।

फातिमा सना शेख

राजनेता के किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में फातिमा सना शेख का नाम भी शामिल है जिन्होंने विक्की कौशल की फिल्म सेम बहादुर में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था जहां उनके लुक से लेकर एक्टिंग तक की खूब तारीफ हुई।

हुमा कुरैशी

बिहार की राजनीति पर आधारित वेब सीरीज महारानी में हुमा कुरैशी की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में हुमा कुरैशी के लुक को लोगों ने खूब पसंद भी किया था जिसमें वह राजनेता के किरदार में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026