---Advertisement---

Love In Vietnam: अवनीत कौर दिखाएंगी शांतनु और इस वियतनाम एक्ट्रेस के साथ जलवा, कान्स 2024 में फर्स्ट लुक हुआ जारी

Love In Vietnam: अवनीत कौर बहुत जल्द इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में जलवा दिखाने के लिए तैयार है और इस बार उनका साथ देंगे शांतनु माहेश्वरी और एक वियतनाम एक्ट्रेस। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 23, 2024 11:47 पूर्वाह्न

Love In Vietnam
Follow Us
---Advertisement---

Love In Vietnam: बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर बहुत जल्द शांतनु माहेश्वरी के साथ फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि यह एक लव स्टोरी होने वाली है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में जारी किया गया। इसके बाद फैंस ओवर एक्साइटेड है। यह फिल्म भारत और वियतनाम के कोलैबोरेशन से बनने वाली पहली फिल्म है। अवनीत कौर इंटरनेशनल लेवल पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। आइए देखते हैं इस फर्स्ट पोस्टर में क्या है खास जो है चर्चा में।

अवनीत कौर ने कहीं ये बात

अवनीत कौर ने फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम के जरिए दिखाते हुए फैंस को अपनी फिल्म से रूबरू करवाती हुई नजर आई। उन्होंने कैप्शन में लिखा, कान्स में लव इन वियतनाम का फर्स्ट लुक लॉन्च करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यह पहली भारत वियतनाम सहयोग है और इसे आपके साथ साझा करने में मुझे अधिक खुशी हो रही है। राहत शाह काजमी द्वारा लिखित और निर्देशित उमंग कुमार, रह्हत शाह काजमी, कैप्टन राहुल बली, अभिषेक अंकुर द्वारा निर्मित इसके सह निर्माता तारीक खान, जेब साजिद सैमटेन हिल्स और एसोसिएट निर्माता विकास शर्मा है।

इंटेंस लुक में दिखे स्टार्स

जहां तक फिल्म के रिलीज तारीख की बात करें तो यह 2025 तक रिलीज हो सकती है लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म के जरिए अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में अवनीत कौर डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में शांतनु माहेश्वरी के अलावा वियतनाम एक्ट्रेस खानगन नजर आने वाली है। निश्चित तौर पर अवनीत के करियर के लिए यह फिल्म काफी मायने रखती है। वहीं इस पोस्ट में अवनीत कौर मुस्कुराते हुए नजर आ रही है और इसके साथ शांतनु महेश्वरी भी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को 92 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फ्रेंड्स अवनीत को बधाई देते दिख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection

जून 22, 2026

Anshula Kapoor

जून 22, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3

जून 22, 2026

Ranveer Singh

जून 22, 2026

Vijay Thalapathy

जून 22, 2026

Kiara Advani

जून 21, 2026