---Advertisement---

Love Sex Aur Dhokha 2 Teaser: फर्स्ट डोज में कई हदें हुई पार, एकता की फिल्म से इस दिन आग लगाने आ रही मौनी और उर्फी

Love Sex Aur Dhokha 2 Teaser: 13 साल के इंतजार के बाद एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स धोखा’ का सीक्वल ‘लव सेक्स और धोखा 2’ का टीजर जारी किया गया है। इसके साथ ही रिलीज तारीख लॉक कर दी गई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं टीजर देखने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2024 3:52 अपराह्न

Love Sex Aur Dhokha 2 Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Love Sex Aur Dhokha 2 Teaser: 13 साल के इंतजार के बाद एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स धोखा’ का सीक्वल ‘लव सेक्स और धोखा 2’ का टीजर जारी किया गया है। इसके साथ ही रिलीज तारीख लॉक कर दी गई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं टीजर देखने के बाद इतना तो तय है कि एक बार फिर सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है। इसमें साथ दे सकती हैं कई हसीनाएं। सोशल मीडिया पर टीजर को देख फैंस के होश उड़ गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इस टीजर में कई हदें पार हुई है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

क्या है इस टीजर में खास

टीजर में आप देख सकते हैं कि तीन अलग-अलग कहानी को दिखाई गई है। इंटरनेट पर होने वाले प्यार और उसका क्या असर पड़ता है इसे बखूबी दिखाने की कोशिश की गई है। अलग-अलग शहरों की यह कहानी लोगों को शायद पसंद आए क्योंकि यह आज के जेनरेशन से जोड़ती है।ऑनलाइन डेटिंग और दोस्ती की वजह से कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन यंग जेनरेशन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। इस फिल्म में इन सभी कंटेंट पर फोकस किया गया है।

टीजर में नजर आए ये सितारे

टीजर से कुछ सीन देखने के बाद शायद आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि उसमें कई हदें पार होती हुई नजर आती है। एकता कपूर की फिल्म वाकई काफी मजेदार होने वाली है। टीजर में कई सीन्स ऐसे हैं जिसे आप फैमिली के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं। टीजर में मौनी रॉय स्वातिका मुखर्जी, तुषार कपूर, अन्नू मलिक और उर्फी जावेद की भी एक झलक दिखाई गई है।

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

एकता कपूर, शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस्ड और दिबाकर बैनर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फैंस इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं जिसका कुछ लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस टीजर को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026