---Advertisement---

Maamla Legal Hai Season 2: मकसद पूरा करने के नई तिकड़म लगाएंगे वीडी त्यागी, इस बार क्या चतुराई दिखाएंगे रवि किशन

Maamla Legal Hai Season 2: एक बार फिर वेब सीरीज की दुनिया में रवि किशन तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। जी हां, महज एक महीने में ही ‘मामला लीगल है’ के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2024 2:34 अपराह्न

Maamla Legal Hai season 2
Follow Us
---Advertisement---

Maamla Legal Hai Season 2: एक बार फिर वेब सीरीज की दुनिया में रवि किशन तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। जी हां, महज एक महीने में ही ‘मामला लीगल है’ के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि रवि किशन अपने अंदाज से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सीजन के अनाउंसमेंट वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि आने वाले सीजन में एक बार फिर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने के लिए नई तिकड़म लगाते हुए रवि किशन नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं ‘मामला लीगल है सीजन 2’ में क्या है खास।

सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान

नेटफ्लिक्स ने अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हंसता हुआ वकील सबसे अच्छा दिखता है इसलिए पटपड़गंज के क्युटीज लौट रहे हैं। मामला लीगल है दूसरा सीजन लेकर वापस आ रहा है सीरीज जल्द ही आ रही है नेटफ्लिक्स पर।” गौरतलब है कि पहला सीजन एक बार 2024 को रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला। इस सीरीज में रवि किशन अनंत जोशी और निधि विष्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब ऐसे में दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट वाकई फैंस के लिए काफी खास है।

‘मामला लीगल है 2’ की कहानी है काफी अलग

दरअसल यह कहानी कोर्ट रूम के बाहर घूमती है जिसमें रवि किशन एक वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं जिनका नाम वीडी त्यागी है। इनका केस जीतने का हथकंडा काफी अलग है। वह कानूनी खामियों का फायदा उठाते हैं केस जीतने के लिए और उनका सिर्फ एक ही सपना है बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनना। वह चतुराई से काम करते हैं और हर केस में कमाल दिखाते हैं। इस सीजन में नायला ग्रेवाल एक आदर्शवादी वकील अनन्या श्रॉफ के किरदार में नजर आने वाली है। क्या इस बार कामयाब हो पाएंगे वीडी त्यागी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026