---Advertisement---

Madgaon Express Review: होली से पहले फैंस के मूड को रंगीन करने आई नोरा फतेही! जानिए फिल्म को लेकर क्या है दर्शकों की राय

Madgaon Express Review: होली का त्योहार और वीकेंड एक साथ और ऐसे में नोरा फतेही आ गई है अपने मजेदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने के लिए। जी हां, यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि मडगांव एक्सप्रेस फिल्म को देखने के बाद फैंस क्रेज़ी नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही की यह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2024 11:09 पूर्वाह्न

Madgaon Express Review
Follow Us
---Advertisement---

Madgaon Express Review: होली का त्योहार और वीकेंड एक साथ और ऐसे में नोरा फतेही आ गई है अपने मजेदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने के लिए। जी हां, यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि मडगांव एक्सप्रेस फिल्म को देखने के बाद फैंस क्रेज़ी नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही की यह फिल्म आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है और रिलीज के साथ ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई है। निश्चित तौर पर नोरा के फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के बाद से चर्चा में है।

क्या है नोरा फतेही की फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी तीन दोस्तों डोडो (दिव्येंदु), पिंकू (प्रतीक गांधी) और आयुष (अविनाश तिवारी) के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों ने बचपन से एक ही सपना देखा है कि उन्हें गोवा घूमने के लिए जाना है। वह हर बार ट्रिप प्लान भी करते हैं लेकिन किसी न किसी वजह से यह पूरी नहीं हो पाती है। बाद में बड़े होने के बाद आयुष और पिंकू विदेश चले जाते हैं और डोडो अकेले रह जाता है। वह अपने सपनों की दुनिया में कुछ इस कदर खोया रहता है कि वह सेलिब्रिटीज के साथ फोटोज एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर करता है। उसके बाद बाकी दोनों दोस्तों को यही लगता है कि डोडो काफी रईस हो गया है।

नोरा फतेही का जलवा

फिर जब वे भारत आते हैं तो डोडो के साथ ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में बैठकर गोवा जाते हैं और वहां भी मुसीबत उनका पीछा नहीं छोड़ती है। तीनों ड्रग्स के पचड़े में फंस जाते हैं और फिर उनकी मुलाकात होती है ताशा यानी नोरा फतेही से। अब कैसे ड्रग्स के चंगुल से वह बचेंगे और ताशा के साथ किसकी होगी केमिस्ट्री। इसे जानने के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

स्टार कास्ट का चला फिल्म में जादू

अगर एक्टिंग की बात करें तो दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी हमेशा की तरह कमाल कर रहे हैं। इस फिल्म में कॉमिक टाइमिंग का भी खास ख्याल रखा गया है। एक्टिंग से लेकर कॉमेडी तक जबरदस्त है। नोरा फतेही को वैसे तो कम स्क्रीन टाइम दिया गया है। उन्होंने जिस तरह अपनी झलक दिखाई है वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। फिल्म में रेमो डिसूजा भी कैमियो रोल में नजर आए। कुणाल खेमू के निर्देशन की बात ही नहीं है क्योंकि उन्होंने कमाल कर दिखाया है।

फैंस की प्रतिक्रिया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026