---Advertisement---

माधुरी दीक्षित ने जब Anil Kapoor का डार्क सीक्रेट खोलकर लूट ली थी महफिल, जानें 69 की उम्र में एक्टर कैसा रखते हैं शौक?

Anil Kapoor : अनिल कपूर 69 की उम्र में भी काफी फिट दिखते हैं। उनको लेकर एक बार माधुरी दीक्षित ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक्टर की जिंदगी के टॉप सीक्रेट के बारे में बताया था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2026 12:43 अपराह्न

Anil Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Anil Kapoor :  अनिल कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं , जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 69 की उम्र में  वो बेहद यंग और एक्टिव दिखते हैं। उनसे कई बार  इसका राज भी पूछा जाता है।  इसके जवाब  में वो अपनी एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल बताते हैं। अनिल कपूर की लाइफ के सीक्रेट वैसे तो कई सारे हैं। लेकिन एक बार धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने एक ऐसा सीक्रेट खोल दिया था, जिसे सुनकर फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे। माधुरी दीक्षित ने ये पोल कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में खोली थी।

Anil Kapoor  का माधुरी दीक्षित ने खोला टॉप सीक्रेट

माधुरी दीक्षित ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में खुलासा करते हुए बताया था कि, अनिल कपूल सेट पर घूम-घूमकर खाते हैं। वो ब्रेक टाइम में सभी से पूछते हैं कि,”तुम्हारी प्लेट में क्या है?” और अगर कुछ अच्छा लगता है, तो उसमें से एक बाइट उठाकर खा लेते हैं और फिर अगले व्यक्ति की तरफ बढ़ जाते हैं। माधुरी ने मजाक में कहा था कि अनिल कपूर इस तरह खाते हैं जैसे वे ‘ट्रैवलिंग’ कर रहे हों।’

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-SETIndia

अनिल कपूर कभी भी अपने प्लेट से नहीं खाते हैं बल्कि वो सभी की प्लेट से खाना खाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनिल कपूर ने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की भी पोल खोलते हुए कहा था कि, शूटिंग के दौरान सेट पर लंच ब्रेक जरा सा भी लेट हो जाए या समय पर खाना न मिले, तो माधुरी का पारा चढ़ जाता है और उनका मूड खराब हो जाता है।

अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्में

अनिल कपूर 69 की उम्र में भी जमकर फिल्में साइन कर रहे हैं। वो यशराज फिल्म्स की मशहूर अल्फा फिल्म में नजर आएंगे। इसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। वहीं, दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर  के साथ ड्रैगन फिल्म में अनिल कपूर दिखाई देंगे।  इसके साथ ही अनिल कपूर शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में भी अहम रोल कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 29, 2026

Bigg Boss 19

जून 29, 2026

Awarapan 2 Official Teaser

जून 29, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 29, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 10

जून 29, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3

जून 29, 2026