---Advertisement---

क्यों ट्रेंड करने लगा Mahavatar Cinematic Universe? कांतारा मेकर्स 2025 से 2037 तक भगवान विष्णु के दिव्य अवतार दिखाकर देंगे सरप्राइज

Mahavatar Cinematic Universe: भगवान विष्णु के दिव्य अवतारों से रूबरू करवाने के लिए कांतारा मेकर्स बहुत जल्द आ रहे हैं और उन्होंने 2025 से लेकर 2037 तक के सिनेमाई एडवेंचर का खुलासा करते हुए दिखे। आइए जानते हैं आखिर क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2025 4:30 अपराह्न

Mahavatar Cinematic Universe
Follow Us
---Advertisement---

Mahavatar Cinematic Universe: Kantara केजीएफ जैसी अद्भुत कहानी देने वाली Hombale Films की महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की घोषणा कर दी है जिसके साथ ही 2025 से लेकर 2037 तक भगवान विष्णु के दिव्य अवतारों से सिनेमाघर में वे धाक जमाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में अपनी अपकमिंग फिल्मों की घोषणा कर दी है। यह निश्चित तौर पर उनके फैंस को क्रेजी बनाने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स की एक्साइटमेंट देखने लायक है। आइए जानते हैं Mahavatar Cinematic Universe डिटेल्स।

Mahavatar Cinematic Universe में दिखाई जाएगी भगवान विष्णु की कहानी

अनाउंसमेंट क्लिप शेयर करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर x पोस्ट में बात की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “संभावनाएं अनंत है और हम अपनी कहानियों को स्क्रीन पर जीवंत होते देखने के लिए उत्साहित हैं। एक महाकाव्य सिनेमाई सवारी के लिए तैयार हो जाइए। परिकल्पित और निर्मित लुभावी एनीमेशन के माध्यम से महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स प्रस्तुत करता है। हम भगवान विष्णु के 10 दिव्य अवतारों को प्रदर्शित करते हुए एक दशक से अधिक समय तक चलने वाली अपनी लाइनअप का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं।”

एक के बाद एक रिलीज होगी फिल्में

इसके साथ ही कांतारा मेकर्स ने अपनी 2025 से लेकर 2037 तक रिलीज होने वाली फिल्मों के कैलेंडर को शेयर करते हुए दिखे जो इस प्रकार है।

  • महावतार नरसिम्हा (25 जुलाई-2025)
  • महावतार परशुराम (2027)
  • महावतार रघुनंदन (2029)
  • महावतार द्वारकाधीश (2031)
  • महावतार गोकुलानंद (2033)
  • महावतार कल्कि भाग 1 (2035)
  • महावतार कल्कि भाग 2 (2037)

अगले 12 साल लोग करेंगे Mahavatar Cinematic Universe एंजॉय

इस सबसे हटके बता दे कि महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई 2025 को 3D में रिलीज होने वाली है जिसे लोग 5 भाषाओं में देख सकते हैं। यह निश्चित तौर पर एंटरटेनमेंट लवर्स और इन फिल्मों को पसंद करने वाले फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है जो उन्हें आगे आने वाले 12 साल में मिलने वाला है। हर तरफ महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का बोलबाला दिख रहा है और फैंस इस एडवेंचर के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026