---Advertisement---

Mahira Khan: 5 साल तक डेटिंग करने के बाद अब दूसरी बार दुल्हन बनी यह पाकिस्तानी ब्यूटी, जानिए कौन है ‘मिस्ट्री मैन’

Mahira Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुकी है और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सलीम करीम हमेशा के लिए हमसफर बना लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंटिमेट सेरेमनी में परिवार और करीबी की मौजूदगी में हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 2, 2023 5:03 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahira Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि एक्टिंग को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। माहिरा शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘रईस’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। जी हां, माहिरा दूसरी बार दुल्हन बन चुकी है और यही वजह है कि फैंस के बीच वह लाइमलाइट में आ गई है। रिपोर्ट्स के माने तो एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में उन्होंने बॉयफ्रेंड सलीम करीम से शादी की है। फिलहाल सोशल मीडिया पर शादी से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें माहिरा दुल्हन बनकर काफी खुश नजर आ रही हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

बला की खूबसूरत नजर आई माहिरा

पाकिस्तान की यह खूबसूरत हसीना अपने बॉयफ्रेंड सलीम को हमेशा के लिए हमसफर बन चुकी हैं। माहिरा खान अपने खास दिन पर काफी खूबसूरत नजर आई। इस दौरान उन्होंने आइवरी कलर के लहंगे को चुना। वहीं वीडियो में देख सकते हैं कि वह घूंघट लेकर अपने होने वाले पति सलीम के पास आती है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग मिनिमल ज्वेलरी और लाइट मेकअप से कंप्लीट किया है। उनकी खूबसूरती फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी है।

माहिरा को देख सलीम हुए इमोशनल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि होने वाले पति जब अपनी दुल्हनिया को देखते हैं तो वह काफी इमोशनल हो जाते हैं। वहीं बाद में माहिरा सलीम से आकर गले मिलती हैं जो झलक वाकई काफी खास है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। माहिका खान और सलीम के बारे में कहा जाता है कि वे पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सलीम करीम एक बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने सिम्पैसा के सीईओ के रूप में बिजनेस जगत में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने एक दूसरे को अच्छे से समझा और जाना फिर एक दूसरे के हमसफर बन गए हैं। साल 2020 में सलीम के बारे में माहिरा ने खुद खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने पहली शादी अली अस्करी संग 2007 में शादी रचाई थी लेकिन यह रिश्ता 2015 में खत्म हो गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment