---Advertisement---

मालदीव कंट्रोवर्सी के बाद क्या बॉलीवुड सितारों को मिला नया वेकेशन स्पॉट? भीषण गर्मी के बीच यहां पहुंची Malaika Arora और Mouni Roy

Malaika Arora: मालदीव कंट्रोवर्सी के बीच सेलेब्स को मिला नया वेकेशन प्लेस इन हसीनाओं को बाली में देखने के बाद लोग कर रहे हैं सवाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2024 3:58 अपराह्न

Malaika Arora and Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: सेलिब्रिटी मालदीव को वेकेशन स्पॉट मानते हैं और वह अक्सर क्वालिटी टाइम को एंजॉय करने के लिए मालदीव निकल जाते हैं। यह बात सच है लेकिन इस सबके बीच मालदीव कंट्रोवर्सी के बीच क्या बॉलीवुड सेलिब्रिटी को नया वेकेशन स्पॉट मिल गया है। दरअसल बीते दिन सितारों को एक नए वेकेशन स्पॉट पर देखा गया जिसके बाद इस तरह की खबरें आने लगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर और क्यों मालदीव कंट्रोवर्सी के बीच चर्चा में है बाली जो बन गया है सेलिब्रिटी का नया वेकेशन अड्डा। लोग क्यों कर रहे हैं इस तरह की बातें।

Malaika Arora की तस्वीरें चर्चा में

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह बाली में एंजॉय करती हुई नजर आई। वह अपने क्वालिटी टाइम को बिता रही है और इस दौरान वह झूले पर भी झूलती हुई नजर आई। बाली में क्वालिटी टाइम बिता रही इस हसीना को देखने के बाद लोग हैरान इसलिए भी रह गए क्योंकि बीते दिन यहीं पर मौनी रॉय को भी देखा गया था।

बिकिनी क्रॉप टॉप में बवाल मचा रही मोनी रॉय

दरअसल मौनी रॉय ने पिंक ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह बाली में एंजॉय करती हुई नजर आई थी। बैकलेस ड्रेस में वह बाली की खूबसूरती में खोई हुई थी। इसके बाद उन्हें क्रॉप टी-शर्ट और बिकिनी में स्पॉट किया गया लेकिन मालदीव में एंजॉय करने वाली यह हसीना बाली पहुंच गई तो लोगों की आंखें चौंधिया गई थी लेकिन जब मलाइका को भी यहां देखा गया तो इस तरह की बातें बनने लगी।

आखिर क्या है मालदीव कंट्रोवर्सी

अगर भारत मालदीव कंट्रोवर्सी की बात करें तो दरअसल मालदीव के एक मंत्री के द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव है। जहां पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के तस्वीरों पर मालदीव की मंत्री मरियम शीउना ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और इजरायल की कठपुतली तक कह दिया था। इसके बाद यह क्लेश बढ़ गया और विवाद भी उत्पन्न हुआ। इसके साथ ही मालदीव को बैन करने का भी ट्रेंड चला था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026