---Advertisement---

‘Nothing आगे बढ़ो…’ Malaika Arora के बोल्ड डांस को ताकते रह गए Arjun Kapoor, ब्रेकअप के बाद तारीफ करना पड़ा भारी

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा की तारीफ में क्लीन बोल्ड हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल जिसमें एक दूसरे की जमकर चटकारे लेते दिखे एक्स कपल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2025 4:01 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Aora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर वह नाम जिन्हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दोनों किसी समय में एक दूसरे को डेट करने की वजह से चर्चा में रहे लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप विवादों में रहा। हालांकि इस सब के बीच इंडियाज बेस्ट डांसर vs सुपर डांसर में दोनों का आमना सामना हुआ। यहां Arjun Kapoor अपनी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखने के बाद उनका रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वीडियो वाकई मजेदार है जिसमें Malaika Arora और अर्जुन कपूर एक दूसरे पर भारी पड़ते दिखे।

Arjun Kapoor ने मलाइका अरोड़ा को लेकर दिखाया अपना प्यार

दरअसल अर्जुन कपूर के सामने Malaika Arora स्टेज पर कंटेस्टेंट के साथ डांस करती नजर आती है। इस दौरान भूमि पेडणेकर के साथ बैठे हुए Arjun Kapoor उन्हें देखते रह जाते हैं। उनकी नज़रें नहीं हटती है और ऐसे में वह खुद इस बात को मानते हैं कि उनकी बोलती बंद हो गई। इस दौरान प्रोमो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने लिखा, “वैसे जब मलाइका स्टेज पर आती है तो हम सब की बोलती बंद हो जाती है। वहीं स्टेज पर अपने आईकॉनिक सॉन्ग पर मलाइका जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आती है। इस दौरान अर्जुन कपूर उन्हें देखते रह जाते हैं।

Malaika Arora की तारीफ में क्लीन बोल्ड हुए Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा के डांस परफॉर्मेंस को देखने के बाद अर्जुन कपूर कहते हैं कि मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से मैं अभी भी चुप ही रहना चाहता हूं। इस पर मलाइका हंसने लगती है। मैं सिर्फ यह कहना चाहूंगा कि मेरे सभी फेवरेट गाने मुझे सुनने मिले तो। उसके बाद वह Malaika Arora को बधाई देते हैं और कहते हैं कि “तुम्हें पता है कि मैं इन गानों को कितना प्यार करता हूं यहां तुम्हें इस तरह सेलिब्रेट करते हुए देख काफी अच्छा लगा।”

Malaika Arora Arjun Kapoor की तीखी नोकझोक

वहीं मलाइका अरोड़ा पॉइंट्स को लेकर जब बात करती नजर आती है तब अर्जुन कपूर कहते हैं, “यह ऐसे कॉम्पिटेटिव हो रही है कोई ट्रॉफी मिलने वाली है क्या।” उसके बाद वह खुद कहती हैं कि उनकी कंपटीशन को मुझसे बेहतर कौन जानता है। जब Malaika Arora से पूछा जाता है कि इस पर आपको आप कुछ कहना है तो वह कहती है, “नथिंग आगे बढ़ो।” तो Arjun Kapoor कहते हैं कि अच्छा है मै बोलती बंद कर देता हूं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को ब्रेकअप के बाद आमने-सामने देखना जाहिर तौर पर उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। यही वजह है कि फिलहाल दोनों चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026