---Advertisement---

पहले अरबाज से तलाक और अब अर्जुन संग ब्रेकअप… क्या टूट चुकी हैं Malaika Arora? कहा ‘जिंदगी से मिली ये सीख’

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बीच इस बात को माना है कि जिंदगी में कुछ भी परमानेंट नहीं है और यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2024 11:56 पूर्वाह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में है। कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। वहीं ब्रेकअप रयूमर्स के बीच मलाइका अरोड़ा लव लाइफ और पर्सनल जिंदगी को लेकर बात करती हुई नजर आई जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे जानने के बाद आप भी यही कहेंगे कि शायद मलाइका दो-दो बार दिल टूटने के गम से टूट चुकी हैं। दरअसल मलाइका अरोड़ा एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात करती हुई नजर आई। उन्होंने बताया कि उन्हें जिंदगी से एक बड़ी सीख मिली है। आइए जानते हैं क्या कहा छैया छैया एक्ट्रेस ने।

परी कथाओं का नहीं है जीवन में सच्चाई

जब Malaika Arora से यह पूछा गया कि उन्हें जिंदगी से क्या सीख मिली है तो इस पर वह कुछ देर खामोश रही। उसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने यही सीखा कि कुछ भी यहां हमेशा के लिए नहीं होता है। इस सवाल पर वह पहले हंसती हैं और कहती है यह एक बहुत बड़ा सवाल है। उसके बाद आंहे भरती हुई वह पहले चुप रहती है और फिर कहती है कि शायद यह फीलिंग कि जीवन में कुछ भी परमानेंट नहीं है। हम सभी ऐसी कहानी पढ़ते हुए बड़े हुए हैं कि जिनका अंत परी कथाओं जैसा होता है और हमें यह विश्वास दिलाया जाता है कि जीवन ऐसा ही है लेकिन वास्तविकता में ऐसा नहीं है।

आपको हर वक्त तैयार रहने की जरूरत

वास्तविकता में परी कथाओं का जीवन से कोई लेना देना नहीं है। कुछ समय के बाद आपको एहसास होता है। जाहिर तौर पर मैं अभी भी आशा कर रही हूं लेकिन यह सच है कि जीवन में कुछ भी परमानेंट नहीं है। चीजें बदलती रहती है और जिंदगी काफी हद तक बदल जाती हैं जिसके लिए आपको हर वक्त तैयार रहने की जरूरत है क्योंकि जिंदगी में कुछ भी स्थाई नहीं है।

सच्चे प्यार की तलाश जारी

मलाइका इस दौरान सच्चे प्यार को लेकर बात करती हुई नजर आई और इस दौरान उन्होंने कहा चाहे कुछ भी हो जाए मैं सच्चे प्यार की उम्मीद कभी भी नहीं छोडूंगी मैं टिपिकल स्कॉर्पियो हूं और मैं अंत तक प्यार के लिए लडूंगी।मैं काफी रोमांटिक हूं लेकिन रियलिस्टिक भी इसलिए मुझे अच्छे से पता है कि कहां एक दायरा है।

क्या Malaika Arora-Arjun Kapoor का हुआ ब्रेकअप

गौरतलब है कि बीते समय पहले यह खबर सामने आई कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब साथ नहीं हैं। वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा गायब दिखीं तब इस बात की उम्मीद की जाने लगी कि कपल अब साथ नहीं हैं। बीते कुछ समय से दोनों फैंस के चहेते बन चुके थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026