---Advertisement---

Malaika Arora: एक्स गर्लफ्रेंड को देख क्या अर्जुन कपूर ने फेर लिया मुंह, यूजर ने लिए मजे- ‘एक मुलाकात ऐसी भी’

Malaika Arora: अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा को देखा गया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं मुलाकात का वीडियो जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 23, 2025 12:15 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता था लेकिन उनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि इस सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर की फिल्म होमबाउंड की स्पेशल स्क्रीनिंग में इस एक्स कपल की एक बार फिर मुलाकात होती है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जिस तरह से मिलते हैं उसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। कपल जो कभी एक दूसरे को डेट करते थे उन्हें ब्रेकअप के बाद साथ देखना फैंस के लिए एक्साइटिंग है।

राहें जुदा हुई लेकिन दिल से करीब दिखे मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर

जहां तक बात करें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस वीडियो की तो यहां आप देख सकते हैं कि किस तरह से वे दोनों प्यार से गले मिलते हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर शिकवा गिला नजर नहीं आ रहा है। वीडियो को देखकर यह साफ जाहिर है कि उनकी राहें जुदा हो गई है लेकिन दिल अभी भी एक साथ है। उन्हें एक दूसरे से कोई भी शिकायत नहीं है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की इस मुलाकात के वीडियो में सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया जहां दोनों बातचीत करते हुए नजर आए।

Malaika Arora और अर्जुन कपूर की मुलाकात को लोग बता रहे खूबसूरत

नूडल स्ट्रिप टू पीस ड्रेस के साथ बन हेयरस्टाइल, गोल्डन ब्रेसलेट से मलाइका अरोड़ा आपने इस लुक को कंप्लीट करती हुई दिखी हैं। अर्जुन कपूर ब्लैक सूट बूट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे एक दूसरे को जिस तरह से देखते हैं और बात करते हैं वह निश्चित तौर पर काफी खास है। फैंस के बीच तमाम वीडियो चर्चा में है जिसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। देखने के बाद यूजर्स इसे खूबसूरत बता रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगभग 6 साल तक एक दूसरे के साथ रहे थे इसके बाद उनकी ब्रेकअप की खबरें आई।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026