---Advertisement---

Malaika Arora पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता अनिल मेहता ने छत से कूदकर दी जान

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल उन्होंने घर की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। इस मुश्किल वक्त पर मलाइका के साथ खड़े नजर आए एक्स हस्बैंड अरबाज खान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2024 12:42 अपराह्न | Updated: सितम्बर 11, 2024 10:45 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उनके पिता अनिल मेहता ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है। निश्चित तौर पर मलाइका और उनकी फैमिली के लिए यह बेहद मुश्किल वक्त है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक्ट्रेस के पिता ने सुबह करीब 9 बजे छत से कूद कर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस (Mumbai Police) इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि आत्महत्या (Malaika Arora Father Suicide) के बाद किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

कहां थी Malaika Arora

रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि जिस समय मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी की है उस समय एक्ट्रेस मुंबई में मौजूद नहीं थी। वह पुणे गई थी। वहीं इस घटना की खबर होने के बाद वह मुंबई वापस लौटी। इस दौरान मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) को स्पॉट किया गया है और वह अपनी एक्स वाइफ के साथ मुश्किल वक्त में खड़े नजर आए। मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूद कर एक्ट्रेस के पिता ने जान दे दी है। ऐसे में पुलिस ने घर के बाहर घेराबंदी कर दी है।

काफी पहले अलग हो चुके हैं Malaika Arora के माता-पिता

बता दे कि मलाइका के पिता अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर रहे हैं। पंजाब के होने के बावजूद उन्होंने क्रिश्चिन जॉयस पॉली कार्प से शादी की और उनकी दो बेटी मलाइका अरोड़ा और अमेरिका अरोड़ा है। याद हो कि मलाइका के पिता पिछले साल बीमार पड़े थे और इस दौरान अस्पताल में भर्ती थे जब एक्ट्रेस अपनी मां के साथ वहां पहुंची थी। वहीं बात मलाइका के माता-पिता की करें तो कहा जा रहा है कि जब एक्ट्रेस महज 11 साल की थी तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इस दौरान उनकी मां ने उन्हें संभाला लेकिन मलाइका अपने पिता के साथ भी क्लोज थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 27, 2026

Tailor Swift Travis Kelce

फ़रवरी 27, 2026