---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: फिटनेस की दीवानी मलाइका ने स्टाइलिश योगा आउटफिट में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, आहें भर रहे फैंस

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक बार फिर योगा क्लास के बाद स्पॉट हुई, फिटनेस को बनाए रखने के लिए वह योगा सेशन को कभी भी मिस नहीं करती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2024 1:34 अपराह्न

Malaika Arora Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा योगा सेशन को कभी भी मिस नहीं करती है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहता है। लोगों की नजरें उन पर अटक जाती है क्योंकि वह हर दिन अपने योगा लुक से लोगों को दीवाना बनाती हुई नजर आती हैं। मलाइका भले ही कितनी भी जल्दबाजी में हो लेकिन पैप्स के लिए पोज देने में वह कभी पीछे नहीं रहती है। अपने अलग अंदाज से वह चर्चा में आ जाती हैं। एक बार फिर उन्हें योगा सेशन के दौरान स्पॉट किया गया और उनके ट्रेंडी लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है।

इस ट्रेंडी लुक पर लट्टू हुए फैंस

गुड लुकिंग बॉडी और परफेक्ट फिगर के लिए पहचानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपने लुक से फैंस का ध्यान खींच लिया है। मलाइका ने ग्रे लूज टैंक टॉप को मैचिंग जिम पेंट के साथ पेयर करती दिखाई दी। उन्होंने स्लीपर और गॉगल्स से इस समर सीजन लुक को कंप्लीट टच दिया है। हाथों में मोबाइल लेकर वह जिम क्लास के लिए निकली और फिर मुड़ मुड़ कर पैपराजी को पोज दिया। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह लुक देख फैंस दीवाने हो गए हैं।

50 की उम्र में भी जलवे बिखेरती मलाइका

गौरतलब है कि जिम आउटफिट में भी फिगर को फ्लॉन्ट करने में मलाइका कोई कसर नहीं छोड़ती है और एक बार फिर उन्होंने जलवे बिखेरे हैं। इसे देखने के बाद शायद आप उनके इस अंदाज पर फिदा हो जाएंगे। हर दिन उनका लुक इंटरनेट पर काफी ट्रेंड में होता है और लोगों की नजरें उनकी टोंड फिगर से नहीं हटती है। 50 की उम्र में भी यह हसीना यंग एक्ट्रेस को अपनी बॉडी से मात देती हैं और उनका हर लुक इंटरनेट का पारा बढ़ा देता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा कई शोज में जज की भूमिका निभाते हुए नजर आती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026