---Advertisement---

Met Gala 2026: करण जौहर के लिए लगभग 8 महीने में मनीष मल्होत्रा ने बनाया आउटफिट, राजा रवि वर्मा से प्रेरित लुक को लेकर जानें सबकुछ

Met Gala 2026: करण जौहर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस सबके बीच उनका राजा रवि वर्मा से इंस्पायर लुक ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसे मनीष मल्होत्रा ने स्टाइल किया। आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत जिसकी हो रही है हर तरफ चर्चा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2026 10:51 पूर्वाह्न

Met Gala 2026
Follow Us
---Advertisement---

Met Gala 2026: फैशन के सबसे बड़े शो जिसका दुनिया भर में इंतजार रहता है आखिरकार शुरू हो गया है और इस बार भारत से ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा सहित करण जौहर का दबदबा देखा गया। निश्चित तौर पर फैशन सेंस को लेकर हर बात कुछ अलग करने वाले फिल्ममेकर ने मेट गाला 2026 में कुछ इस कदर से कमाल दिखाया कि सोशल मीडिया पर उनके लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। क्या आपको पता है कि राजा रवि वर्मा के लुक से प्रेरित करण जौहर के इस आउटपुट को बनाने के लिए मनीष मल्होत्रा ने काफी मेहनत की है। रिपोर्ट की माने तो मेट गाला 2026 के इस ड्रेस को तैयार करने में लगभग 8 महीने का समय लगा है।

राजा रवि वर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए करण जौहर के लुक की जानें खासियत

19वीं सदी के महान भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा से प्रेरित लुक जहां मेट गाला 2026 में करण जौहर ‘चलती-फिरती कलाकृति’ के तौर पर नजर आए। एका लखानी द्वारा स्टाइल किया गया मनीष मल्होत्रा ​​का उनका शाही काला और सुनहरा परिधान, महान कलाकार राजा रवि वर्मा को एक श्रद्धांजलि थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ़ एक पोशाक नहीं पहनी बल्कि वे खुद एक कला बन गए। इसमें कोई शक नहीं है कि करण जौहर का लुक शानदार रहा जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

करण जौहर का मेट गाला 2026 लुक कितने घंटे में हुआ तैयार

इस लुक में एक शानदार चोगा शामिल था जिस पर बारीक ज़रदोज़ी कढ़ाई और ‘हंसा दमयंती’ तथा ‘अर्जुन और सुभद्रा’ जैसी प्रतिष्ठित कलाकृतियों से प्रेरित पेंट किए हुए पैनल सजे थे। विरासत और हाई फ़ैशन का एक अद्भुत कांबिनेशन करण जौहर के मेट गाला 2026 लुक में देखा गया। भारतीय संस्कृति को दिखाते हुए खुद किसी कैनवास से कम नहीं नजर आ रहे थे। फूल कढ़ाई और पेंटिंग वाला यह आउटफिट वाकई काफी खूबसूरत है जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक इसे तैयार करने में 5600 घंटे लगे हैं।

क्यों मेट गाला 2026 में राजा रवि वर्मा को चुने करण जौहर

अपने लुक को लेकर बात करते हुए करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अनंत काल में सजी हुई राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित। राजा रवि वर्मा का चुनाव मुझे बिल्कुल सही लगा, क्योंकि उनका काम कुछ ऐसा करता है जिसे मैं हमेशा से सिनेमा में करने की कोशिश करता रहा हूं। उन्होंने भावनाओं को चित्रित किया।”

करण जौहर ने खुद को क्यों कहा कैनवास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

फिल्ममेकर ने कहा, “इस कल्पना को साकार करने में मेरी मदद करने के लिए, मेरे सबसे पुराने साथी जो मेरे हर ‘अपराध’ और फ़ैशन में मेरे साथ रहे हैं मनीष मल्होत्रा ​​से बेहतर और कौन हो सकता था? हमारे भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाना जहां ‘कौतूर’ और कृतज्ञता का ताना-बाना बुना हो—अपने आप में एक कला है, जिसमें उन्होंने महारत हासिल कर ली है। आपने मुझे अपनी कला के लिए एक ‘कैनवस’ जैसा महसूस कराया; आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!”

Met Gala 2026 का लुक क्यों है करण जौहर के लिए खास

करण जौहर ने आगे कहा, “मेरे लिए यह पल सिर्फ़ फ़ैशन के बारे में नहीं था। यह कहानी कहने के बारे में था। राजा रवि वर्मा की विरासत को आगे बढ़ाने और उसे फिर से जीवंत करने के बारे में… इस बार, कैनवस पर नहीं, बल्कि गति में। भारत और हमारी संस्कृति, हमारी कला और हमारी कहानी कहने के अंदाज़ को वैश्विक मंच पर पेश करने के बारे में। मनीष मल्होत्रा ​​के साथ 30 साल की दोस्ती और सहयोग, और अब भी साथ मिलकर नई-नई चीज़ें करना इस अनमोल याद के लिए मैं आपका और आपकी टीम का बहुत आभारी हूं।”

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026