---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16: ‘हनुमान अंश’ की 44 दिन की रफ्तार के आगे पंकज त्रिपाठी का नहीं चला जोर, कमाई में ऐसे पिछड़े

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16: हनुमान अंश के सामने एक बार फिर पंकज त्रिपाठी की बोलती बंद नजर आती है और दोनों फिल्मों की कमाई में अंतर देखने के बाद आपको हैरानी हो सकती है। जानिए किसका किस तरह से दबदबा दिखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2026 12:30 अपराह्न

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16: कालीन भैया और मुन्ना के साथ ओटीटी पर जिस तरह का जोर दिखा वैसा फिल्म में दिखे यही उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में फिल्म रिलीज हुई और फैंस से प्यार भी मिल रहा है लेकिन इस सब के बीच मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 को देखने के बाद शायद आपको यकीन ना हो। एक बार फिर से हनुमान अंश भारी पड़ता हुआ नजर आया है। 44 दिन पहले रिलीज हुई 2 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म कि इस कदर धमाका कर रही है कि यहां मिर्जापुर द मूवी पटखनी खाती दिख रही है। आइए जानते हैं इस सब के बीच शनिवार को कैसे मिर्जापुर द मूवी एक बार फिर फिसलती दिखी।

देखें कैसे मिर्जापुर द मूवी पर लोगों ने लुटाया प्यार

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 यानी तीसरे शनिवार की बात करें तो इसने 4.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, जितेंद्र कुमार जैसे स्टार्स नज़र आ रहे हैं जिनकी अपनी एक फैन फॉलोइंग है। इस सीरीज को जिस तरह से प्यार मिला था वही फिल्मों में भी देखा जा रहा है। टिकट की धमाकेदार बिक्री हो रही है। बावजूद इसके हनुमान अंश यहां भारी पड़ता हुआ नजर आया। शनिवार को एक बार फिर नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म का दबदबा देखा गया।

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16 के सामने ‘हनुमान अंश’ का इस तरह दिखा कमाल

हनुमान अंश से हटकर अगर मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 के बाद भारत में कुल कमाई की बात करें तो इसने 210.86 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हनुमान अंश का पलड़ा भारी दिख रहा है। 44 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ने 7वें शनिवार को 9.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। एक बार फिर शुक्रवार से लगभग 2 गुना कमाई में बढ़ोतरी इस फिल्म की लोकप्रियता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। वहीं भारत में इसकी कुल कमाई 258 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है।

ऐसे में क्या हनुमान अंश से आगे बढ़कर मिर्जापुर द मूवी अपनी धाकड़ पकड़ बनाने में कामयाब हो पाती है इस पर नज़रें रहने वाली है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Daayra Box Office Collection Day 2

सितम्बर 20, 2026

Deepika Padukone

सितम्बर 20, 2026

Salman Khan

सितम्बर 20, 2026

Golmaal 5

सितम्बर 19, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 15

सितम्बर 19, 2026