Mirzapur The Movie: ओटीटी सीरीज ने लोगों के दिलों-जुबान पर राज किया और आज भी टॉप वेब सीरीज में मिर्जापुर का नाम शुमार है लेकिन क्या फिल्म बनाकर मेकर्स ने गलती कर दी। लगभग 250 करोड़ के बजट में इस फिल्म को तैयार किया गया है लेकिन टॉक्सिक और प्रहार जैसी लोकप्रिय फिल्मों के बीच फंसकर क्या बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मिर्जापुर द मूवी ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स इस पर किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। क्यों लोग इसे पहले ही रद्दी बताने लगे हैं। पंकज त्रिपाठी कालीन भैया बनकर इस बार क्या जादू दिखाएंगे इस पर लोगों की नजरे हैं।
Mirzapur The Movie को लेकर क्या है विवाद
The Mirzapur movie could go either way
byu/Furious_Cinephile_04 inBollywoodPowerscales
रेडिट यूजर ने मिर्जापुर द मूवी को लेकर लिखा, “ट्रेलर टीजर से बहुत अलग तो नहीं है लेकिन इसमें कुछ नए मजेदार पल है मुन्ना गुड्डू और कालीन भैया के इस वर्जन को फिर से देखकर सीजन 1 की यादें ताजा हो सकती है लेकिन यही मेरी सबसे बड़ी चिंता भी है। हमें पहले से पता है कि इन किरदारों का क्या होता है इसलिए मुझे उम्मीद है कि फिल्म में सिर्फ पुराने किरदार को वापस लाने के अलावा भी कुछ खास होता है जितेंद्र कुमार का होना भी एक दिलचस्प बदलाव है। मैं इसके खिलाफ नहीं हूं लेकिन मैं यह देखने के लिए जरूर उत्सुक हूं कि यह कैसे काम करता है।”
पंकज त्रिपाठी की फिल्म को लेकर क्या बोल रहे लोग
वहीं मिर्जापुर द मूवी को लेकर लोगों का कहना है कि यह फिल्म फ्लॉप होगी क्योंकि लोगों को पहले से ही इसकी कहानी पता है। लोगों का कहना है कि उन्हें इस फिल्म में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। एक यूजर ने कहा टॉक्सिक और राजकुमार राव की प्रहार जैसी फिल्मों के सामने यह टिक नहीं सकती है।
क्यों है मिर्जापुर द मूवी की तकरार को लेकर दिलचस्प
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वाकई यह अपना कमाल दिखा पाती है जहां यह 4 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं कहा जा रहा है कि राजकुमार राव की 26/11 पर आधारित प्रहार 20 सितंबर में रिलीज होने वाली है तो 26 अगस्त को यश की टॉक्सिक का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। ऐसे में जाहिर तौर पर यह तकरार देखना दिलचस्प होने वाला है।
क्या है मिर्जापुर द मूवी की बजट
फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजॉन एमजीएम स्टूडियो के तहत बनी मिर्जापुर द मूवी की बजट 250 करोड़ बताई जा रही है जिसमें अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं।







