---Advertisement---

Miss Universe 2023: कौन है श्वेता शारदा जो कर रही भारत को रिप्रेजेंट, ब्यूटी पैजेंट में 84 देश के बीच दिखाएगी दमखम

Miss Universe 2023: 72वां मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 18 नवंबर 2023 को होने वाला है। इस कंपटीशन में भारत की तरफ से श्वेता शारदा रिप्रेजेंट करेंगी। वहीं सोशल मीडिया पर लोग श्वेता को काफी सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी उनके बारे में जानने के लिए बेताब है तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ दिलचस्प बातें। कभी डांस इंडिया डांस में पार्टिसिपेट कर चुकी श्वेता आज भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2023 11:29 पूर्वाह्न

Shweta Sharda
Follow Us
---Advertisement---

Miss Universe 2023: ब्यूटी प्रेजेंट यानी 72वां मिस यूनिवर्स 18 नवंबर को एल सेल्वाडोर में आयोजित हो रहा है। इस कंपटीशन में 84 देश से खूबसूरत हसीनाएं हिस्सा लेंगी। अब ऐसे में कौन इस क्राउन पर अपना कब्जा जमा पाती है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। इस ब्यूटी प्रेजेंट में भारत की तरफ से 23 साल की श्वेता शारदा जा रही है। वहीं अब श्वेता शारदा को सोशल मीडिया पर काफी सर्च किया जा रहा है। अगर आप भी हैं इस लिस्ट में जो जानना चाहते हैं कि आखिर कौन है श्वेता शारदा तो आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

महज इतनी उम्र में पहुंची थी मुंबई

अगस्त में श्वेता शारदा मिस दिवा यूनिवर्स 2023 में अपनी जीत हासिल कर मिस यूनिवर्स के लिए चुनी गई। श्वेता का जन्म 2000 में चंडीगढ़ में हुआ है। सिर्फ 16 साल की उम्र में मुंबई पहुंचने वाली श्वेता शारदा ग्लैमर की दुनिया में राज करना चाहती थी। उन्होंने ग्रेजुएशन इग्नू से कंप्लीट करने के बाद मुंबई पहुंच गई सपनों की दुनिया में और यहां उन्हें काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता की परवरिश उनकी सिंगल मॉम ने की है।

मिली है यह उपलब्धि

सपनों के शहर में आने के बाद शारदा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई डांस रियलिटी शो जैसे डांस दीवाने, डांस प्लस और डांस इंडिया डांस में पार्टिसिपेट कर चुकी है। इतना ही रही झलक दिखलाजा में बतौर कोरियोग्राफर भी वह अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। श्वेता दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी डांस सीखा चुकी है।

म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है श्वेता

श्वेता शारदा की बात करें तो उन्होंने शांतनु माहेश्वरी के साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी है। वहीं अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या हरनाज कौर संधू के बाद श्वेता शारदा इस ब्यूटी प्रेजेंट को अपने नाम कर पाएंगी। फिलहाल लोगों की नजर श्वेता शारदा पर है। वहीं हाल ही में श्वेता जुबिन नौटियाल के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10

जून 1, 2026

Suman Kalyanpur Passed Away

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026