---Advertisement---

Mission Raniganj: अक्षय और परिणीति के फैंस को मिला ‘कीमती’ तोहफा, नए गाने में एक-दूजे में खोए दिखे स्टार्स

Mission Raniganj: परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' से एक रोमांटिक ट्रैक 'कीमती' को जारी कर दिया गया है जिसमें दोनों के बीच रोमांस देख लोग खो गए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और दोनों के अंदाज को देख फैंस कायल हो गए हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 3, 2023 9:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mission Raniganj: अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘मिशन रानीगंज‘ 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। हालांकि फैंस को और एक्साइटेड करने के लिए अक्षय ने अपनी फिल्म से रोमांटिक सॉन्ग को जारी किया है जिसे देखने के बाद आपको भी फिल्म से प्यार हो जाएगा। आप भी इसके लिए बेसब्री से इंतजार करने लगेंगे। जी हां, फिल्म का नया गाना ‘कीमती’ को रिलीज से 2 दिन पहले जारी किया गया है। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है यह गाना।

गाने में रोमांस करते नजर आए अक्षय और परिणीति

‘कीमती’ गाने को देखने के बाद अक्षय और परिणीति के केमिस्ट्री से फैंस काफी इंप्रेस है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री आपको भी हैरान कर देने के लिए काफी है। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा जिसने परिणीति और अक्षय अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। सिंपल साड़ी और बालों में बन हेयर स्टाइल के साथ गजरा लगाकर परिणीति अपनी खूबसूरती को बयां कर रही है। वहीं अक्षय का अंदाज काबिले तारीफ है। दोनों गार्डन के बीच एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो:-

परिणीति और अक्षय की केमिस्ट्री का नहीं है जवाब

3 मिनट 3 सेकंड के इस वीडियो में परिणिति और राघव कभी गार्डन में तो कभी बाइक राइड करते हुए नजर आ रहे हैं। कीमती गाने में न केवल बेहतरीन लिरिक्स है बल्कि इसमें परिणीति और अक्षय भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि मिशन रानीगंज पश्चिम बंगाल में 1989 के रानीगंज कोलफील्ड में आई आपदा की कहानी पर आधारित है जिसमें अक्षय जसवंत सिंह का किरदार निभा रहे हैं वहीं परिणीति उनकी पत्नी बनी हुई नजर आ रही है। यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment