---Advertisement---

सुष्मिता की फिल्म से लेकर दिग्गज सिंगर की पत्नी से शादी तक विवादों में रहे Mithun Chakraborty, जानें अनसुने किस्से

Mithun Chakraborty: 90 के दशक के मशहूर एक्टर की बात करें तो इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती का नाम टॉप पर है। मिथुन के डायलॉग हो या फिर उनकी एक्टिंग उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। यह बात सच है कि मिथुन ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मिथुन चक्रवर्ती की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Mithun Chakraborty
Follow Us
---Advertisement---

Mithun Chakraborty: 90 के दशक के मशहूर एक्टर की बात करें तो इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती का नाम टॉप पर है। मिथुन के डायलॉग हो या फिर उनकी एक्टिंग उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। यह बात सच है कि मिथुन ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं और आज भी उनकी कई फिल्में एवरग्रीन है। यह बात भी सच है कि फिल्मों के अलावा एक्टर निजी जिंदगी को लेकर भी काफी विवादों में रहे हैं।जी हां, उनकी दूसरी शादी हो या फिर तलाक या सुष्मिता सेन के साथ विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है। आज यानी 16 जून को मिथुन चक्रवर्ती अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से।

जब किशोर कुमार की पत्नी से शादी कर चर्चा में आए मिथुन

मिथुन चक्रवर्ती की निजी जिंदगी की बात करें तो वह काफी चर्चा में रहा है। उनकी योगिता बाली के साथ लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। योगिता बाली पहले दिग्गज सिंगर किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थी लेकिन बाद में उन्होंने किशोर को तलाक देकर मिथुन चक्रवर्ती को अपना हाथ दिया था। दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। योगिता बाली काफी चर्चा में आई थी जब वह अपने 20 साल बड़े किशोर संग शादी की थी। यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और बाद में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से शादी रचाई थी। कहा जाता है कि मिथुन ने योगिता संग इसलिए शादी की थी क्योंकि उनका चेहरा उनकी पहली पत्नी हेलेना ल्यूक से मिलती थी। मिथुन और हेलेना की शादी सिर्फ 4 महीने तक चली थी उसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो मिथुन चक्रवर्ती ही जाने।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

सुष्मिता संग इस फ़िल्म को लेकर हुआ हंगामा

दरअसल सुष्मिता सेन की फिल्म ‘चिंगारी’ की वजह से भी मिथुन चर्चा में आए थे। दरअसल मिथुन चक्रवर्ती और सुष्मिता के बीच एक क्लोज सीन था जिसको लेकर सवाल उठाया गया था कहा गया था कि एक्टर ने सुष्मिता को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। इस वजह से मिथुन को विवादों का भी सामना करना पड़ा था और कहा जा रहा था कि वह एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी कर रहे थे। इस मामले को लेकर खूब विवाद भी हुए थे।

चर्चा में रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। उनके नाम पर सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं। एक्टर बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। यह बात सच है कि आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव रहते हैं। शो में जज की भूमिका में या फिर फिल्मों में मिथुन अपनी अदाकारी दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। उनके डायलॉग बोलने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के नायाब एक्टर्स की लिस्ट में एक है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026